'मेरे खिलाफ पेड PR चल रहा', 'आवारापन 2' के गाने की ओरिजिनल से हो रही तुलना, कंपोजर अमाल मलिक का फूटा गुस्सा

Last Updated:


इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की अपकमिंग फिल्म ‘आवारापन 2’ का बीते दिन गाना रिलीज हुआ था. इस गाने को अरिजीत सिंह ने आवाज दी है और अमाल मलिक ने इसे कंपोज किया है. ‘आवारापन 2’ के गानों की ओरिजिनल गाने से तुलना हो रही है. इस पर अमाल मलिक ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी नारजगी जाहिर की. वो कहते हैं कि उनके गाने के खिलाफ पेड पीआर चलाया जा रहा है.

अमाल मलिक ने ‘आवारापन 2’ का गाना कंपोज किया है.

नई दिल्ली. बीते मंगलवार को इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की फिल्म आवारापन 2 का गाना रिलीज हुई जिसे सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पांस मिला है. इस गाने को अरिजीत सिंह ने आवाज दी है. गाना रिलीज होने के बाद से सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही थी कि अरिजीत सिंह ने कमबैक कर लिया है, लेकिन ये महज अफवाहे थीं. अरिजीत सिंह ने ‘आवारापन 2’ का गाना संन्यास लेने से पहले साइन किया था. हालांकि ‘आवारापन 2’ के इस गाने की ओरिजिनल फिल्म के गाने से तुलना भी हो रही है जिसपर कंपोजर अमाल मलिक ने चुप्पी तोड़ी है.

अमाल मलिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबा नोट साझा किया. उन्होंने सबसे पहले ‘ये आवारापन’ को मिल रहे प्यार के लिए दर्शकों का धन्यवाद किया और कहा कि यह धुन उनके दिल के बेहद करीब है. साथ ही उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके इस गाने के खिलाफ पेड पीआर चलाया जा रहा है. अमाल मलिक ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘मेरे दिल के सबसे करीब इस धुन को इतना शानदार प्यार देने के लिए आप सभी का धन्यवाद. हर गाने को थोड़ा समय चाहिए होता है, ताकि लोग उसे महसूस कर सकें और वह उनके दिलों में अपनी जगह बना सके’.

अमाल मलिक ने गाने की तुलना को बताया पेड पीआर

View this post on Instagram

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *