Last Updated:
धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है. साथ ही केंद्र सरकार ने सीजेपी की बाची बची दो मांगों को भी मान लिया है. तीनों मांगों के पूरा होने के साथ भले ही सीजेपी का प्रदर्शन खत्म हो गया हो, लेकिन अभी भी एक चेहरा ऐसे है, जो बीते कई दिनों से खूब सुर्खियों में है. यह चेहरा कभी सीजेपी के मंच पर नजर आता है, तो कभी कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बगल में खड़ा नजर आता है. जंतर-मंतर पहुंचने वाला भले ही बड़ा नेता हो या सेलेब्रिटी, इस चेहरे से मिले बगैर वापस नहीं आया. जब हालत बिगड़ी तो खुद मशहूर अदाकारा शबाना आजमी खैरियत पूछने पहुंच गई. आइए अब आपको बताते हैं इनके बारे में थोड़ा विस्तार से…
कौन हैं तस्वीर में दिख रही मैडम: नेहा बोरा उत्तराखंड की रहने वाली छात्र नेता हैं. वह एक थिएटर आर्टिस्ट भी हैं. लंबे समय से छात्र आंदोलनों व सामाजिक मुद्दों पर सक्रिय रही हैं.
जेएनयू की छात्र संगठन की हैं अध्यक्ष: नेहा बोरा फिलहाल ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की अध्यक्ष हैं. यह संगठन दशकों से जेएनयू की छात्र राजनीति का केंद्र रहा है.
पढ़ाई का सफर: नेहा बोरा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीए, अंबेडकर यूनिवर्सिटी से एमए किया है. फिलहाल वह जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ आर्ट्स एंड एस्थेटिक्स से पीएचडी कर रही हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
सीजेपी प्रोटेस्ट से मिली नई पहचान: जंतर मंतर में चल रहे सीजेपी के प्रदर्शन से नेहा बोरा को नई पहचान मिली. नीट पेपर लीक मामले में वह भूख हड़ताल पर भी बैठी थीं.
23 दिन की भूख हड़ताल: नेहा बोरा ने सोनम वांगचुक के साथ 23 दिन तक भूख हड़ताल की. इस दौरान उनका वजन करीब 7.5 किलो कम हो गया. उनका ब्लड प्रेशर भी क्रिटिकल स्टेज पर पहुंच गया था.
पुलिस कार्रवाई पर उठाई आवाज: ‘संसद चलो’ मार्च के दौरान छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के बाद नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस आयुक्त के इस्तीफे की मांग की और पुलिस पर छात्रों के साथ सख्ती का आरोप लगाया था.
कई मुद्दों पर रही हैं मुखर
नेहा बोरा शिक्षा के निजीकरण, मॉब लिंचिंग, पेपर लीक, बिलकिस बानो मामले में न्याय और गाजा के हालात को लेकर लगातार अपनी राय रखती रही हैं.
सीजेपी के प्रदर्शन का केंद्र रहीं नेहा: सोनम वांगचुक के साथ भूख हड़ताल करने वाली नेहा बोरा सीजेपी के प्रोटेस्ट पर हमेशा केंद्र में रही. जंतर मंतर पहुंचने वाली हर शख्सियत नेहा का हालचाल लिए बिना वापस नहीं आई.
