दिल्ली में ऑनर किलिंग, बेटी का था चचेरे भाई से संबंध, गला घोंटकर मार डाला, पुलिस को लग गया पता

होमताजा खबरDelhi

दिल्ली में ऑनर किलिंग, बेटी का था चचेरे भाई से संबंध, गला घोंटकर मार डाला, फिर

Last Updated:

दिल्ली के हरि नगर इलाके में ‘ऑनर किलिंग’ का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है. एक युवती को अपने ही कजिन से प्यार करने की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी. परिजनों ने कथित तौर पर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. सबूत मिटाने के लिए शव को चुपचाप दफनाने की तैयारी कर ली थी.

दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. (फाइल फोटो)

Delhi Crime News: दिल्ली के हरि नगर थाना क्षेत्र में रिश्तों और कानून को तार-तार करने वाली एक घटना सामने आई है. यहां एक परिवार ने अपनी ही बेटी को मौत के घाट उतार दिया क्योंकि वह अपने एक कजिन (चचेरे/ममेरे भाई) के साथ रिश्ते में थी. परिवार इस प्रेम संबंध के सख्त खिलाफ था और इसे अपनी मर्यादा के विरुद्ध मान रहा था.

घटना 1 अप्रैल 2026 की है. दोपहर करीब 2 बजे दिल्ली पुलिस को एक गुमनाम पीसीआर कॉल मिली. कॉलर ने बेहद सनसनीखेज दावा किया कि एक लड़की की उसके घरवालों ने हत्या कर दी है. अब गुपचुप तरीके से उसकी बॉडी को दफनाने के लिए ले जाया जा रहा है. कॉलर ने यह भी बताया कि लड़की अपने एक कजिन से प्यार करती थी, जो घरवालों को मंजूर नहीं था. सूचना मिलते ही हरि नगर पुलिस की टीम हरकत में आई और बताए गए स्थान पर छापेमारी की. पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो वहां लड़की के अंतिम संस्कार और दफनाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी थी. पुलिस ने इस प्रक्रिया को तुरंत रुकवाया और शव को अपने कब्जे में ले लिया.

दोस्त के शक ने खोला राज

जांच में पता चला कि पीसीआर कॉल करने वाला व्यक्ति उस लड़के का दोस्त था, जिससे मृतका प्यार करती थी. उस लड़के को अपनी प्रेमिका की अचानक मौत पर शक हुआ था. उसे अंदेशा था कि घरवालों ने उसके साथ कुछ गलत किया है. इसी शक के आधार पर उसके दोस्त ने पुलिस को समय रहते सूचित कर दिया, जिससे एक बड़ा अपराध छिपने से बच गया.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

पुलिस ने क्राइम सीन का मुआयना करने के लिए तुरंत क्राइम टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञों को बुलाया. शुरुआती जांच के बाद शव को डीडीयू (DDU) अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया. जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई, तो पुलिस के भी होश उड़ गए. रिपोर्ट में साफ हुआ कि लड़की की मौत प्राकृतिक नहीं थी, बल्कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई थी.

जांच और गिरफ्तारी की तलवार

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर हरि नगर पुलिस स्टेशन में हत्या (मर्डर) का मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, परिवार के सदस्यों से कड़ी पूछताछ की जा रही है. पहली नजर में यह मामला पूरी तरह ‘ऑनर किलिंग’ का लग रहा है. पुलिस अब इस एंगल से जांच कर रही है कि इस साजिश में परिवार के कौन-कौन से सदस्य शामिल थे और हत्या को अंजाम किसने दिया. दिल्ली पुलिस का कहना है कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.

About the Author

Deep Raj DeepakSub-Editor

Deep Raj Deepak working with News18 Hindi (hindi.news18.com/) Central Desk since 2022. He has strong command over national and international political news, current affairs and science and research-based news. …और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *