Last Updated:
Ghaziabad Crime News : गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र के भीमनगर में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. पारिवारिक विवाद में दो सगे भाइयों ने कथित तौर पर अपने माता-पिता पर हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल दंपति की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
गाजियाबाद में बेटों ने माता-पिता की हत्या की.
गाजियाबाद : आजकल पता नहीं क्या हो गया है. कुछ भी विवाद होता है तो एक दूसरे की जान के दुश्मन बन जाते हैं लोग. हाल ही में गाजियाबाद के मोदीनगर में 32 साल के बेटे ने कथित तौर पर अपने 55 साल के पिता की गोली मारकर हत्या कर दी थी. अब थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में डबल मर्डर की वारदात को अंजाम दिया गया है. दो सगे भाइयों ने मिलकर अपने ही माता-पिता की जान ले ली. फिलहाल पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है.
यह है मामला
गंगाशरण, उनकी पत्नी विमलेश अपने दोनों लड़के दीपक व ललित के साथ थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र के भीम नगर में रहते थे. किसी बात को लेकर इनके बीच आपस में झगड़ा हो गया. झगड़े में गंगाशरण और उनकी पत्नी विमलेश गंभीर रूप से घायल हो गई. उनके घायल होने की सूचना पुलिस को मिली. आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने दंपति को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया.
बेरोजगार थे दोनों लड़के
पुलिस ने दोनों भाई दीपक और ललित को हिरासत में लेकर जांच में शुरू कर दी है. स्थानीय निवासियों ने बताया कि इन सभी के बीच अक्सर लड़ाई झगड़े होते रहते थे. गंगाशरण अखबार की न्यूज एजेंसी चलाते थे और उनके दोनों बेटे बेरोजगार थे. उनके दोनों बेटों की शादी हो गई थी और बच्चे भी है. मगर, उनके बेरोजगार होने के कारण वह भी उनके साथ नहीं रहते हैं. पिता बच्चों को नौकरी करने के लिए कहते थे. इसी कारण अक्सर विवाद होता था.
क्या बोले स्थानीय लोग?
डीसीपी सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि किराएदारों ने फोन करके सूचना दी थी कि कुछ हुआ है. इस पर जब पहुंचे तो दंपति घायल मिले. अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया. किराए पर रहने वाली पुष्पा ने कहा कि बहुत तेज आवाज आई. तब मैं दौड़ी, लेकिन जीने का गेट लगा दिया था. हम चिल्लाते रहे कि गेट खोलो-गेट खोलो… इस पर किसी ने कहा कि इनकी तो लड़ाई होती रहती है. एक अन्य महिला ने कहा कि आंटी की आवाज सुनकर आई मैं. इसलिए मुझे कुछ नहीं पता. बड़ा लड़का साथ रहता था.
इससे पहले एक बेटे ने पिता पर दाग दी थीं 4 गोलियां
About the Author
Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें
