'आंख बंद कर भरोसा', अक्षय तृतीया पर खरीदारी के लिए गाजियाबाद की ये मार्केट बेस्ट, 100 से ज्यादा दुकानें

Last Updated:

Ghaziabad News : गाजियाबाद का सबसे पुराना और प्रसिद्ध चौपाल मंदिर बाजार लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. करीब 80 साल पुराने इस बाजार की अपनी एक अलग पहचान है. अक्षय तृतीया का पावन पर्व 19 अप्रैल को मनाया जाएगा. अक्षय तृतीया को लेकर इस मार्केट में खरीदारी देखते ही बन रही है. यहां ग्राहकों को हर तरह के डिजाइन और बजट के अनुसार आभूषण आसानी से मिल जाते हैं. हर वर्ग के लोगों के लिए विकल्प मौजूद हैं. यहां के व्यापारी ग्राहकों को उचित दाम और शुद्धता का भरोसा देते हैं.

गाजियाबाद. अक्षय तृतीया का पावन पर्व इस वर्ष 19 अप्रैल को मनाया जाएगा. हिंदू मान्यताओं के अनुसार, यह दिन बेहद शुभ माना जाता है और इस दिन सोना खरीदना समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक है. यही वजह है कि जैसे-जैसे यह त्योहार करीब आता है, बाजारों में रौनक बढ़ने लगती है और लोगों में खरीदारी को लेकर खास उत्साह देखने को मिलता है. गाजियाबाद में भी अक्षय तृतीया को लेकर खास तैयारियां शुरू हो गई हैं. शहर का सबसे पुराना और प्रसिद्ध चौपाल मंदिर बाजार इन दिनों लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. करीब 80 साल पुराने इस बाजार की अपनी एक अलग पहचान है.

यहां 100 से अधिक सोने-चांदी के ज्वेलर्स की दुकानें मौजूद हैं, जहां ग्राहकों को हर तरह के डिजाइन और बजट के अनुसार आभूषण आसानी से मिल जाते हैं. पारंपरिक से लेकर आधुनिक डिजाइन तक इस बाजार में हर वर्ग के लोगों के लिए विकल्प मौजूद हैं.

इस बाजार की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां के व्यापारी ग्राहकों को उचित दाम और शुद्धता का भरोसा देते हैं. यही कारण है कि लोग इस बाजार पर आंख बंद करके विश्वास करते हैं और हर बड़े मौके पर यहीं से खरीदारी करना पसंद करते हैं. अक्षय तृतीया जैसे खास अवसर पर तो यहां की रौनक और भी बढ़ जाती है और सुबह से ही दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगनी शुरू हो जाती है. मान्यता है कि अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदना बेहद शुभ होता है और इससे घर में सुख-समृद्धि आती है.

हालांकि चांदी और हीरे की भी मांग रहती है लेकिन सोने को सबसे ज्यादा महत्त्व दिया जाता है. यही वजह है कि इस दिन सोने की बिक्री सबसे अधिक होती है. पिछले साल के मुकाबले इस बार सोने की कीमतों में बढ़ोतरी जरूर हुई है, लेकिन इसके बावजूद व्यापारियों को बिक्री को लेकर काफी उम्मीदें हैं. उनका मानना है कि त्योहार की वजह से लोग खरीदारी जरूर करेंगे और बाजार में अच्छी खासी भीड़ देखने को मिलेगी.

इस बार कैसी उम्मीद

कलाश्री ज्वेलर्स के मालिक दिनेश शर्मा बताते हैं कि चौपाल मंदिर बाजार पिछले करीब 80 वर्षों से लोगों की पसंद बना हुआ है. यहां 100 से अधिक दुकानें हैं और अक्षय तृतीया पर हर साल भारी संख्या में ग्राहक आते हैं. सोने को शुभ मानने की परंपरा के चलते इस दिन इसकी बिक्री सबसे ज्यादा होती है और इस साल भी अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *