Last Updated:
हिंदी सिनेमा की जानी मानी एक्ट्रेस रेखा की ‘उमराव जान’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि भारतीय सिनेमा की विरासत मानी जाती है. अब उनकी इस यादगार फिल्म को इंटरनेशनल मंच पर खास सम्मान मिलने वाला है. इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग होगी और रेखा को ‘एक्सीलेंस इन सिनेमा अवॉर्ड’ से सम्मानित किया जाएगा.
रेखा के दिल के करीब है ये फिल्म
नई दिल्ली. बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा एक बार फिर अपनी आइकॉनिक फिल्म ‘उमराव जान’ को लेकर छाई हुई हैं. उनकी ये फिल्म जल्द ही इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (IFFM) 2026 में बतौर गेस्ट ऑफ ऑनर शामिल होने वाली है. इस दौरान रेखा को प्रतिष्ठित ‘एक्सीलेंस इन सिनेमा अवॉर्ड’ से सम्मानित किया जाएगा. इतना ही नहीं उनकी इस यादगार फिल्म ‘उमराव जान’ की स्पेशल स्क्रीनिंग भी रखी जाएगी.
इस बात को जानने के बाद रेखा की खुशी का ठिकाना नहीं है. इस मौके पर अभिनेत्री ने कहा कि ‘उमराव जान’ आज भी उनके दिल और यादों में जिंदा है.इस सम्मान को लेकर रेखा ने अपनी खुशी भी जाहिर की.
मेरे लिए ये गर्व की बात है
रेखा ने इस सम्मान को लेकर कहा कि उमराव जान’ कभी मुझसे दूर नहीं हुई. वह आज भी मेरी यादों में है. ये फिल्म आज भी उन लोगों के दिल में हैं, जिन्होंने इस फिल्म को सालों तक प्यार दिया है. अब इस सफर को दोबारा याद करना और फिल्म को दुनिया के मंच पर सम्मान मिलते देखना मेरे लिए बहुत गर्व की बात है. ‘
इन लोगों को किया डेडिकेट
रेखा ने अपनी बात आगे रखते हुए कहा कि एक्टिंग मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा आशीर्वाद रहा है. IFFM 2026 में ‘एक्सीलेंस इन सिनेमा अवॉर्ड’ मिलना मेरे लिए क्या है, मैं बयां भी नहीं कर सकती. इस सम्मान को पाना मैं सिर्फ कोई एचिवमेंट नहीं मानती, बल्कि उन सभी फिल्मकारों, लेखकों, संगीतकारों और साथ काम करने वाले एक्टर्स को भी डेडिकेट करती हूं, जिन्होंने मेरा करियर और जिंदगी में इतना साथ दिया.
बता दें कि IFFM 2026 में रेखा बतौर गेस्ट ऑफ ऑनर शिरकत करने वाली हैं. इतना ही नहीं वह 15 अगस्त को मेलबर्न में भारतीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान तिरंगा भी फहराने वाली हैं. डायरेक्टर मुजफ्फर अली के डायरेक्शन में बनी ‘उमराव जान’ रेखा के करियर की बेहतरीन फिल्मों में से एक है. ये फिल्म उनके दिल के भी बेहद करीब है. गौरतलब है कि IFFM के स्वतंत्रता दिवस समारोह में रेखा से पहले ऋषि कपूर, आमिर खान, शबाना आजमी, अनिल कपूर, रानी मुखर्जी, ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन जैसे कई स्टार्स तिरंगा फहरा चुके हैं.
About the Author
न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…
और पढ़ें
