Last Updated:
बीटेक करने के बाद आईटी सेक्टर में करियर के कई रास्ते खुलते हैं. दिल्ली में इसके लिए 6 सरकारी संस्थान है. इनमें IIT दिल्ली, DTU, NSUT, IIIT दिल्ली, IGDTUW और DSEU शामिल हैं. इन इंजीनियरिंग कॉलेजों में फीस अलग-अलग है. आइये जानते हैं किस संस्थान में कितनी फीस है.
हर छात्र का सपना आईआईटी दिल्ली से बीटेक करने का होता है. यहां जेईई एडवांस्ड क्रैक करने के बाद ही दाखिला मिलता है. आईआईटी दिल्ली में बीटेक की ट्यूशन फीस लगभग ₹1,00,000 प्रति सेमेस्टर है. छात्र इतनी फीस देकर अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करते हैं. आईआईटी दिल्ली देश का एक प्रतिष्ठित संस्थान है. यहां से पढ़ाई करने वाले छात्रों को बहुत अच्छा प्लेसमेंट पैकेज मिलता है. अगर आप भी बीटेक करना चाहते हैं, तो यह एक बेहतरीन विकल्प है.
दिल्ली का डीटीयू छात्रों के लिए इंजीनियरिंग की दूसरी बड़ी पसंद है। यह एक प्रसिद्ध सरकारी संस्थान है। यहाँ दाखिला जॉइंट एडमिशन कमेटी (JAC) के जरिए होता है। छात्र यहाँ इंजीनियरिंग के कई कोर्स चुन सकते हैं। इस कॉलेज में सीटों के लिए काफी मारामारी रहती है। फीस स्ट्रक्चर की बात करें तो फिलहाल यहाँ की कुल फीस लगभग ₹2,66,700 है। पढ़ाई और करियर के लिहाज से डीटीयू को बेहद शानदार माना जाता है।
इंदिरा गांधी दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी फॉर वूमेन (IGDTUW) सिर्फ छात्राओं के लिए है। यहाँ देश भर से लड़कियाँ बीटेक करने आती हैं। संस्थान में बीटेक का 6 साल का डुअल डिग्री कोर्स भी उपलब्ध है, जिसमें एमबीए शामिल है। यहाँ की कुल फीस लगभग ₹1.66 लाख है। यह एक बेहतरीन सरकारी महिला यूनिवर्सिटी है। पढ़ाई पूरी होने के बाद यहाँ से छात्राओं को काफी अच्छा प्लेसमेंट मिलता है।
Add News18 as
Preferred Source on Google
आईआईटी दिल्ली के बाद छात्र आईआईआईटी दिल्ली (IIIT Delhi) को इंजीनियरिंग के लिए बेस्ट मानते हैं। इसकी जबरदस्त डिमांड रहती है। यहाँ दाखिला जॉइंट एडमिशन कमेटी (JAC) के तहत मिलता है। यहाँ से बीटेक करने की कुल फीस लगभग ₹4,60,000 है, जिसमें ₹10,000 रिफंडेबल हैं। इसका कैंपस काफी बड़ा और खूबसूरत है। पढ़ाई और करियर के मामले में यह देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में शामिल है।
दिल्ली में छात्रों का एक और पसंदीदा सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज डीएसईयू (DSEU) है। यहाँ दाखिले के लिए सीटों की काफी मारामारी रहती है। एडमिशन जॉइंट एडमिशन कमेटी (JAC) के जरिए होता है। इसकी फीस लगभग ₹1 लाख के आसपास है। यह एक स्किल यूनिवर्सिटी है। इसलिए यहाँ बीटेक के साथ रोजगार से जुड़े कई कोर्स मिलते हैं। यहाँ का प्लेसमेंट भी काफी अच्छा रहता है।
नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (NSUT) में बीटेक एडमिशन जॉइंट एडमिशन कमेटी के तहत होता है। छात्रों के बीच इस यूनिवर्सिटी की काफी ज्यादा डिमांड रहती है। इसलिए हर साल यहाँ की सभी सीटें फुल हो जाती हैं। फीस की बात करें तो यहाँ सालाना फीस लगभग ₹2,40,000 के आसपास है। पूरे चार साल के कोर्स की कुल फीस रफली ₹9,60,000 तक पहुँच जाती है।
