Last Updated:
मशहूर एक्टर रवि किशन 57 साल की उम्र में भी बिलकुल फिट हैं. उन्होंने अपना 18 किलो वजन घटाकर हर किसी को हैरान कर दिया है. अपनी इस फिटनेस जर्नी का राज खोलते हुए उन्होंने बताया कि यह कमाल किसी वेट-लॉस दवा का नहीं, बल्कि सही खान-पान और फ्रूट डाइट्स का है. 90 किलो से 72 किलो पर लाने वाले रवि किशन का मानना है कि फिटनेस में बड़ा रोल डाइट का ही होता है.
रवि किशन का कहना है कि वजट घटाने में डाइट का बड़ा रोल होता है.
नई दिल्ली. मशहूर एक्टर रवि किशन इन दिनों अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. सिर्फ सही खान-पान और वर्कआउट के दम पर 18 किलो वजन घटाकर सबको चौंका दिया है. 57 साल की उम्र में इस ट्रांसफॉर्मेशन का क्रेडिट उन्होंने किसी दवा को नहीं, बल्कि अनुशासन, सही खान-पान और रेगुलर वर्कआउट को दिया है. रवि किशन का कहना है कि अगर आप अपनी डाइट में थोड़ा सा बदलाव कर लें, तो बिना दवाइयों के भी मनचाही फिटनेस पाई जा सकती है.
हिन्दुस्तान टाइम्स के मुताबिक, रवि किशन ने बताया, ‘मेरा वजन 90 किलो तक पहुंच गया था, जिसे घटाकर अब मैं 72 किलो पर ले आया हूं. मैं अपनी बॉडी को पूरी तरह टोंड और रिप्ड बनाने की तैयारी में हू.’ उन्होंने बताया कि राजनीति की व्यस्तता और अपने संसदीय क्षेत्र गोरखपुर के दौरों की वजह से उनका वजन थोड़ा बढ़ गया था, लेकिन अब वह फल-आधारित डाइट पर लौट आए हैं. उनका कहना है, ‘मैंने सिर्फ अपनी खाने की आदतों में बदलाव करके 18 किलो वजन कम किया है.’
किरदारों के हिसाब से किया ट्रांसफॉर्मेशन
इस मेकओवर के पीछे की सबसे बड़ी वजह फिल्मों में उनके अलग-अलग किरदार हैं. वह कहते हैं, ‘फिल्म ‘लापता लेडीज’ के लिए मुझे थोड़ा भारी-भरकम दिखना था, ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में मेरा लुक काफी स्लिम होगा, तो वहीं ‘नागजिला’ में मैं सुपरफिट अवतार में नजर आऊंगा. 50 की उम्र पार करने के बाद यह सब आसान नहीं होता, लेकिन सही डाइट बहुत काम आती है. आपकी फिटनेस में 70-80 फीसदी रोल आपके खाने का होता है, बाकी सब एक्सरसाइज है.’
रवि किशन बदलते रहते हैं अपनी डाइट
रवि किशन ने यह भी साफ किया कि वह किसी एक ही डाइट से चिपके नहीं रहते. उन्होंने कहा, ‘यह महादेव की कृपा है कि वो मुझे वन-मील डाइट, इंटरमिटेंट फास्टिंग या सिर्फ फलों पर रहने की ताकत देते हैं. लेकिन मैं अपनी राजनीतिक व्यस्तताओं के हिसाब से इसमें बदलाव करता रहता हूं. आजकल संसद का सत्र चल रहा है, इसलिए मैं भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स और सलाद लेता हूं. जरूरत पड़ने पर डाइट में प्रोटीन, कार्ब्स और थोड़ा घी भी शामिल कर लेता हूं.’
About the Author
कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …
और पढ़ें
