दिल्ली में कांवड़ यात्रा का असर! इन रास्तों पर लग सकता है लंबा जाम, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

होमताजा खबरDelhi

दिल्ली में इन रास्तों पर लग सकता है लंबा जाम, पुलिस ने बताए डायवर्जन और नए रूट

Last Updated:

Delhi Police Traffic Advisory: सावन के पवित्र महीने के साथ कांवड़ यात्रा भी शुरू हो गई है. दिल्ली की सड़कों पर बड़ी संख्या में कांवड़िए नजर आ रहे हैं. इसे देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने नई एडवाइजरी जारी की है. अगर आप इन दिनों दिल्ली में सफर करने वाले हैं, तो घर से निकलने से पहले अपना रूट जरूर चेक कर लें.

कांवड़ यात्रा के चलते दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट

Delhi Police Traffic Advisory: सावन का महीना शुरू हो गया है. शिव भक्त कांवड़ लेकर भगवान के दर्शन के लिए निकल पड़े हैं. शिवभक्तों की लंबी कतारें अब दिल्ली की सड़कों में भी दिखाई दे रही है. ऐसे में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों के लिए अहम एडवाइजरी जारी की है. उनके मुताबिक कांवड़ यात्रा के दौरान राजधानी के कई बड़े रास्तों पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ेगा.जिससे लंबे जाम का सामना करना पड़ सकता है. इसलिए घर से निकलने से पहले अपना रूट जरूर चेक करें.

इन रास्तों पर रहेगा असर

उत्तरी दिल्ली की कई सड़कें प्रभावित हो सकती हैं.

  • NH-44 (जीटी करनाल रोड) – सिंघु बॉर्डर से मुकरबा चौक तक.
  • आउटर रिंग रोड – किंग्सवे कैंप से नेताजी सुभाष प्लेस तक.
  • हेडगेवार मार्ग – भलस्वा डेयरी से मधुबन चौक तक.
  • NH-44 की सर्विस रोड.
  • आउटर रिंग रोड की सर्विस लेन.

कांवड़ियों के लिए तय किए गए रूट

कांवड़ियों के लिए अलग रास्ते तय किए गए हैं.

  • रामदेव चौक (नरेला) → ओल्ड बवाना → नरेला रोड → हनुमान मंदिर → बवाना नहर
  • सिंघु बॉर्डर सर्विस रोड (NH-44) → खामपुर → बकोली → पल्ला → मुकरबा चौक → खाटू श्याम मंदिर (बख्तावरपुर/अलीपुर)
  • सिंघु बॉर्डर → अलीपुर → स्वरूप नगर → नंगली पूना → मुकरबा चौक
  • वजीराबाद → आउटर रिंग रोड की सर्विस रोड → भलस्वा डेयरी → मुकरबा चौक

कहां होगा डायवर्जन?

जरूरत पड़ने पर ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा.

  • सिंघु बॉर्डर से बुधपुर नाला तक NH-44 का ट्रैफिक UER-II और नरेला-बवाना रोड की ओर भेजा जा सकता है.
  • पल्ला चौक और बख्तियारपुर रोड पर भी डायवर्जन लागू हो सकता है.
  • आउटर रिंग रोड की सर्विस लेन पर भी ट्रैफिक दूसरे रास्तों से निकाला जा सकता है.

भारी वाहनों पर भी असर

जरूरत पड़ने पर भारी मालवाहक वाहनों को रोका जा सकता है. सिंघु बॉर्डर, बुराड़ी चौक और मधुबन चौक पर पाबंदियां लग सकती हैं.

यात्रा से पहले रखें इन बातों का ध्यान

पुलिस ने लोगों से NH-44 और आउटर रिंग रोड से बचने की सलाह दी है. जहां संभव हो, UER-II, नरेला-बवाना रोड, बुराड़ी रोड और आजादपुर चौक वाले रास्तों का इस्तेमाल करें. UER-II एक्सप्रेसवे पर कांवड़ियों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी. कांवड़ रूट पर पार्किंग की अनुमति नहीं होगी. घर से निकलने से पहले ट्रैफिक अपडेट जरूर देखें. अगर जरूरी हो, तो अतिरिक्त समय लेकर निकलें.

About the Author

Harshita Patel

Harshita Patel is working with News18 Hindi (hindi.news18.com) Central Desk since 2025. She has a good understanding of national, international, and local news, along with current affairs, gold rates, and resea…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *