NZ A vs IND A, Day-3 Highlights: यशस्वी-साई सुदर्शन ने इंडिया ए के लिए मजबूत शुरुआत, न्यूजीलैंड के पास बची 46 रनों की लीड

NZ A vs IND A Highlights Update Day-3:  दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है. दिन की समाप्ति तक न्यूजीलैंड ए के खिलाफ इंडिया ए ने अपनी दूसरी पारी में बिना कोई विकेट गंवाए 32 रन बना लिए हैं. इंडिया ए के लिए यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन ने सधी हुई शुरुआत की है. वहीं, तीसरे दिन के खेल की बात करें तो न्यूजीलैंड ए अपनी पहली पारी में 424 रनों का स्कोर खड़ा किया. न्यूजीलैंड ने तीसरे गिन 3 विकेट पर 218 रन से अपनी पारी को आगे बढ़ाया था. मैच में इंडिया ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 346 रन का स्कोर खड़ा किया था. इस तरह पहली पारी के आधार पर न्यूजीलैंड ए को 78 रनों की मिली थी. इंडिया एक की तरफ से गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज और मुकेश कुमार ने मिलकर 9 विकेट निकाले.

तीसरे दिन का खेल खत्म, इंडिया ए बिना नुकसान के 32 रन

न्यूजीलैंड ए के खिलाफ इंडिया ए ने अपनी दूसरी पारी में सधी हुई शुरुआत की है. तीसरे दिन की समाप्ति तक यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन ने मिलकर टीम के स्कोर बिना नुकसान के 32 रन तक पहुंचा दिया. इस तरह कीवी टीम के पास पहली पारी में मिली लीड अब सिर्फ 46 की बची है. इंडिया ए के लिए यशस्वी 38 गेंद में 20 और साई सुदर्शन 28 गेंद में 11 रन बनाकर खेल रहे हैं.

दूसरी पारी में इंडिया ए की बल्लेबाजी शुरू 

न्यूजीलैंड ए के खिलाफ दूसरी पारी में इंडिया ए की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है. यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन टीम के लिए ओपनिंग कर रहे हैं. पहली पारी में शून्य पर आउट हने वाले यशस्वी संभलकर बल्लेबाजी करते हुए टीम को सधी हुई शुरूआत दी है.

न्यूजीलैंड ए की पारी 424 रनों पर सिमटी

इंडिया ए के खिलाफ न्यूजीलैंड ए की पहली पारी 424 रनों पर सिमट गई है. इंडिया ए ने अपनी पहली पारी में 346 रन का स्कोर खड़ा किया था. इस तरह अब कीवी टीम के पास 78 रनों की बढ़त हो गई है. इंडिया ए के लिए पारी में मुकेश कुमार ने 5, मोहम्मद सिराज ने 4 और वाशिंगटन सुंदर ने 1 विकेट हासिल किया.

न्यूजीलैंड ए का स्कोर 400 रन के पार

इंडिया ए के खिलाफ न्यूजीलैंड ए की टीम ने अपनी पहली पारी में 400 रन के स्कोर को पार कर लिया. कीवी टीम के लिए लेननॉक्स और मैके की आखिरी जोड़ी इंडिया ए के लिए सिरदर्द बनी हुई है.

टी ब्रेक तक न्यूजीलैंड का स्कोर 9 विकेट पर 391 रन

इंडिया ए के खिलाफ दूसरे अनऑफिशियल के तीसरे दिन टी ब्रेक तक न्यूजीलैंड ने 9 विकेट पर 391 रन बना लिए हैं. न्यूजीलैंड ए के लिए आखिरी जोड़ी के रूप में जैरोड मैके और लेननॉक्स क्रीज पर हैं.

मुकेश कुमार के 5 विकेट पूरे

न्यूजीलैंड ए के खिलाफ मुकेश कुमार ने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अपने 5 विकेट पूरे कर लिए हैं. इस तरह न्यूजीलैंड ने अपना 9वां विकेट गंवा दिया है. कीवी टीम के लिए अब आखिरी जोड़ी मैदान पर है.

न्यूजीलैंड ए 350 रन पूरे, इंडिया ए पर बनाई बढ़त

लगातार गिर रहे विकेट के बीच न्यूजीलैंड के 350 रन पूरे हो गए हैं. तरह मेजबान टीम ने अब लीड हासिल कर ली है. न्यूजीलैंड ए के लिए फ्रेजर शीट और लेननॉक्स क्रीज पर खड़े हैं.

मुकेश कुमार ने क्रिस्टन क्लार्क को किया आउट

तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने न्यूजीलैंड ए के खिलाफ इंडिया ए के लिए 8वां विकेट हासिल किया है. मुकेश ने सेट हो चुके बल्लेबाज क्रिस्टन क्लार्क को अपना शिकार बनाया. क्लार्क 68 गेंद में 41 रन बनाकर आउट हुए.

न्यूजीलैंड ए का स्कोर 300 रनों के पार 

इंडिया ए के खिलाफ अपनी पहली पारी में न्यूजीलैंड ए ने 300 रन के आंकड़े को पार कर लिया है. कीवी टीम के लिए क्रिस्टन क्लार्क फ्रेजर शीट क्रीज पर खड़े हैं.

तीसरे दिन के लंच ब्रेक तक न्यूजीलैंड ए का स्कोर 7 विकेट पर 291

न्यूजीलैंड ए की टीम ने तीसरे दिन लंच ब्रेक तक 7 विकेट पर 291 रन बना लिए हैं. कीवी टीम के लिए क्रिस्टन क्लार्क 16 रन और  फ्रेजर शीट बिना खाता खोले लौटे हैं. भारत के पास अभी भी 53 रन की बढ़त है.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *