4100 रुपए की साइकिल 6923 रुपए में खरीदी; AAP ने दिल्ली सरकार से 36 करोड़ की कमीशनखोरी पर मांगा जवाब

होमताजा खबरDelhi

साइकिल घोटाला: AAP ने दिल्ली सरकार से 36 करोड़ की कमीशनखोरी पर मांगा जवाब

Last Updated:

Delhi Cycle Scam: दिल्ली में ‘आप’ और बीजेपी के बीच जारी जुबानी जंग अब एक नए विवाद के साथ और तेज हो गई है. ‘आप’ की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि स्वास्थ्य विभाग के कथित घोटाले के बाद अब 9वीं कक्षा की छात्राओं को बांटी गई साइकिलों की खरीद में भी भारी गड़बड़ी हुई है.

सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा.

नई दिल्ली. आम आदमी पार्टी (आप) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने रविवार को दिल्ली की बीजेपी सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार में ₹650 करोड़ के हेल्थ घोटाले के बाद अब 9वीं कक्षा की लड़कियों को बांटी गई साइकिलों में भी बड़ा घोटाला सामने आया है. ‘आप’ ने कहा, “लड़कियों को बांटी गई साइकिल के अंदर बड़ा घोटाला हुआ है. 2 दिन पहले सीएम रेखा गुप्ता विनोद नगर में एक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में जाकर 9वीं कक्षा के लड़कियों को साइकिल बांट कर आई हैं. और साइकिल की खरीद को लेकर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं. जैसे हेल्थ के मामले में एसीबी की FIR कहती है कि टेंडर की कंडीशन ऐसी बनाई गई थी कि आपके चुनिंदा ठेकदार को ही मिले… बिल्कुल वही आरोप साइकिल की खरीद के टेंडर पर भी लगे… जितने की साइकिल बाजार में है, उससे कई ज्यादा दाम साइकिल के दिए गए.”

सौरभ भारद्वाज ने कहा, “एसके बाइक्स कंपनी है, इसके अलावा कई कंपनियों ने World Msme फोरम, और कई सारी लिखित शिकायतें , LG, CM को लिखी गई है लेकिन करवाई नहीं हुई है. हर टेंडर के अंदर CVC की गाइडलाइंस होती है कि कैसे रखेंगे. इसमें कहा गया कि मार्केट में 4100 रुपये में मिलती है, लेकिन टेंडर में कीमत 6923 रुपए रखी है. बीजेपी शासित राज्यों के अंदर इसी कंपनी ने साइकिल दी है. मध्य प्रदेश में साढ़े 5 लाख साइकिल दी है.” उन्होंने आगे कहा, “टेंडर की वैल्यू कंपनी को जानबूझकर 360 करोड़ का टर्नओवर मांगा, जोकि CVC की गाइडलाइंस के खिलाफ है. एक साइकिल, इन लोगों ने 6957 रुपये की खरीदी है. 36 करोड़ रुपए की कमीशनखोरी की गई है. क्या हो रहा है दिल्ली के अंदर? मंत्री बहुत बोलते हैं इनके, क्या कोई जवाब देगा.”

सौरभ भारद्वाज ने पप्पू यादव के प्रदर्शन को लेकर भी ‘आप’ की राय जाहिर की. उन्होंने कहा, “बीजेपी से समझना चाहता हूं जिसने राम के घर में चोरी कर ली, उससे बीजेपी के लोगों की सनातन भावना को ठेस नहीं पहुंची… इनकी भावनाएं नकली हैं. बीजेपी के पास सिर्फ नेपो किड ही हैं, जिनसे Gen Z नफरत करता है.” प्रमोद तिवारी के बयान पर ‘आप’ ने कहा कि चुनाव के ठीक पहले ऐसी बातें, विपक्ष को नुकसान पहुंचाती है. बिहार में राजद के साथ भी ऐसा ही हुआ था जब आखिर वक्त तक सीट फाइनल नहीं हो पाई थी.

About the Author

जावेद मंसूरीवरिष्ठ संवाददाता

जावेद मंसूरी News 18 इंडिया में बतौर सीनियर करेस्पोंडेंट कार्यरत हैं. पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है. ABP न्यूज़ से अपने सफर की शुरुआत करने वाले जावेद मंसूरी ने जून 2012 से मार्च 2019 तक ABP न्यूज़ में काम किय…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *