सोना-चांदी छोड़िए, धनतेरस पर इन चीजों को खरीदना भी माना जाता है शुभ

Last Updated:

धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदना हर किसी के लिए संभव नहीं होता. ऐसे में आप अपनी सामर्थ्य के अनुसार नमक, कौड़ी और गोमती चक्र जैसी चीजें खरीद सकते हैं. अयोध्या के ज्योतिष पंडित कल्कि राम के मुताबिक, धनतेरस के दिन इनसे जुड़े कुछ उपाय करना शुभ माना जाता है. जानिए नमक से लेकर 13 दीपक जलाने तक की पूरी विधि.

पंडित कल्कि राम के मुताबिक, अगर कोई व्यक्ति धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने में सक्षम नहीं है तो वह नमक खरीद सकता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन नमक खरीदना शुभ माना जाता है. हालांकि, नमक का लेन-देन किसी दूसरे व्यक्ति से नहीं करना चाहिए.

धनतेरस के दिन दोपहर या मध्याह्न के समय नमक मिले पानी से घर में पोछा लगाने की भी मान्यता है. ऐसा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होने और सकारात्मक वातावरण बनने की धार्मिक मान्यता है.

ज्योतिष पंडित के अनुसार धनतेरस के दिन बाजार से कम से कम 16 पीले रंग की कौड़ियां खरीदकर घर लानी चाहिए. धार्मिक मान्यताओं में कौड़ियों को माता लक्ष्मी से जोड़कर देखा जाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

धनतेरस की संध्याकाल में घर के आंगन में 13 घी के दीपक जलाने चाहिए. मान्यता के अनुसार हर दीपक में एक-एक कौड़ी डालनी चाहिए. यह उपाय धनतेरस की शाम को शुभ माना जाता है.

दीपक जलाने के बाद बची हुई तीन कौड़ियों को लाल सूती कपड़े पर रखकर माता लक्ष्मी के सामने स्थापित करें. इन कौड़ियों पर हल्दी और कुमकुम से तिलक लगाएं. इसके बाद माता लक्ष्मी के सामने दीपक जलाकर श्रद्धापूर्वक मंत्र जाप करें.

धनतेरस पर कौड़ियों के साथ 11 या 16 गोमती चक्र भी खरीद सकते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गोमती चक्र को भी माता लक्ष्मी से संबंधित माना जाता है.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *