महिला मरीज से की थी बदसलूकी, AIIMS ने गार्ड को किया बर्खास्त, लेकिन इतने पर नहीं थमी कार्रवाई

होमताजा खबरDelhi

महिला मरीज से की थी बदसलूकी, AIIMS ने गार्ड को किया बर्खास्त, लेकिन…

Last Updated:

दिल्ली के एम्‍स में महिला मरीज के साथ बदसलूकी का मामला सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है. वायरल वीडियो सामने आने के बाद सुरक्षा गार्ड धनंजय सिंह को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया. संबंधित सुरक्षा एजेंसी पर जुर्माना लगाया गया है.

एम्‍स दिल्ली में महिला मरीज से बदसलूकी के मामले में सुरक्षा गार्ड पर सख्त कार्रवाई है.

नई दिल्ली. दिल्ली के ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्‍स) में महिला मरीज के साथ बदसलूकी के मामले में अस्पताल प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है. सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद एम्‍स ने सुरक्षा गार्ड धनंजय सिंह को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है. लेकिन एम्‍स की कार्रवाई इतने पर नहीं रुकी. एम्‍स प्रशासन ने जिस सुरक्षा एजेंसी के जरिए गार्ड तैनात था, उस पर भी जुर्माना लगाया गया है. इसके अलावा, पुलिस में भी इस मामले की शिकायत दर्ज कराई गई है.

उल्‍लेखनीय है कि बीते दिनों सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल होने लगा था. इस वीडियो में एक सिक्‍योरिटी गार्ड महिला मरीज के साथ बदसलूकी करता हुआ नजर आ रहा था. वहीं, इस वीडियो के बारे में पता चलते ही एम्‍स प्रशासन एक्‍शन में आ गया था. एम्‍स प्रशासन ने तत्‍काल उस गार्ड की पहचान की औश्र उसको बर्खास्‍त करने का आदेश दे दिया. एम्‍स प्रशासन ने यह भी सुनिश्चित करने की कोशिश की है कि इस तरह की घटना भविष्‍य में ना हो. इसके लिए हॉस्पिटल ने गार्ड उपलब्‍ध कराने वाली कंपनी पर जुर्माना लगाया है. इसके अलावा, इस मामले में आगे की कार्रवाई के लिए शिकायत पुलिस को दे दी है.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *