IIT दिल्ली में दिल दहला देने वाली घटना, दिमागी बीमारी से जूझ रहे 31 साल के छात्र ने छठी मंजिल से लगाई छलांग

होमताजा खबरDelhi

IIT दिल्ली में भयानक घटना, डिप्रेशन के शिकार छात्र ने छठी मंजिल से लगाई छलांग

Last Updated:

आईआईटी दिल्ली कैंपस में शनिवार सुबह एमएससी फिजिक्स के 31 साल के छात्र ने लेक्चर हॉल की छठी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी. पुलिस के मुताबिक छात्र दिमागी रूप से बीमार था और उसका इलाज चल रहा था. वह कैंपस के बाहर रहता था. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. मामले की जांच के लिए एफएसएल और क्राइम टीम को बुलाया गया है.

IIT Delhi में एमएससी के छात्र ने छठी मंजिल से कूदकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी. (File Photo : PTI)

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के आईआईटी कैंपस से एक दर्दनाक खबर सामने आई है. यहां शनिवार सुबह एमएससी फिजिक्स के एक 31 साल के छात्र ने बिल्डिंग से छलांग लगा दी. ऊंचाई से गिरने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस को सुबह करीब 8:33 बजे इस घटना की पीसीआर कॉल मिली थी. इसके बाद किशनगढ़ थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. घायल छात्र को आनन-फानन में आईआईटी कैंपस के अस्पताल ले जाया गया. वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. शुरुआती जांच में पता चला है कि छात्र मानसिक रूप से बीमार था. उसका एक मेंटल अस्पताल में इलाज भी चल रहा था. वह आईआईटी कैंपस में नहीं बल्कि बाहर रहता था. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

पुलिस जांच में सामने आया है कि छात्र शनिवार सुबह करीब 8 बजे मेन गेट से कैंपस में आया था. इसके बाद वह सीधे लेक्चर हॉल कॉम्प्लेक्स की तरफ गया. वहां उसने लिफ्ट ली और छठी मंजिल पर पहुंच गया. इसी मंजिल से उसने बिल्डिंग के सामने वाले हिस्से से छलांग लगा दी. ऊंचाई से गिरने के कारण उसे गंभीर चोटें आईं. शरीर पर गिरने के अलावा किसी अन्य चोट के निशान नहीं मिले हैं.

घटनास्थल की बारीकी से जांच के लिए क्राइम टीम और एफएसएल टीम को बुलाया गया. पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. हालांकि छात्र की जेब से एक मोबाइल फोन जरूर बरामद हुआ है. पुलिस अब इस फोन की जांच कर रही है. पुलिस ने आईआईटी प्रशासन से छात्र की काउंसलिंग से जुड़े रिकॉर्ड मांगे हैं. फिलहाल आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और पूरे मामले की डिटेल रिपोर्ट तैयार हो रही है.

(डिस्क्लेमर: अगर आप या आपका कोई परिचित शख्‍स ड‍िप्रेशन में है और मन में खुद को नुकसान पहुंचाने का व‍िचार आ रहा है या कोई खुद को नुकसान पहुंचाने कोश‍िश कर रहा है. तो ये एक बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन नंबर 18002333330 पर संपर्क करें. ताक‍ि एक कीमती जीवन को बचाया जा सके.)

About the Author

दीपक वर्माDeputy News Editor

दीपक वर्मा की गिनती डिजिटल मीडिया के सबसे तेज और उभरते हुए चेहरों में होती है. वह न्यूज18 हिंदी के साथ डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर जुड़े हैं. दीपक ने अपने करियर में कई बड़े मुकाम हासिल किए हैं…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *