पहले 20000 मांगे, फिर 10000 पर हुआ सौदा… CBI ने रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर को रंगे हाथ पकड़ा

Last Updated:

Jammu Kashmir Police: सीबीआई ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है. सीबीआई ने जम्मू के जानीपुर पुलिस स्टेशन में तैनात एक सब इंस्पेक्टर को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. आरोपी पुलिसकर्मी ने वैवाहिक विवाद के एक मामले में एफआईआर न दर्ज करने के बदले शिकायतकर्ता से घूस की मांग की थी. सीबीआई ने जाल बिछाकर आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया.

सीबीआई ने रिश्वत लेते हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस के सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया है. (फाइल फोटो)

Jammu Kashmir Police: सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के जम्मू स्थित जानीपुर पुलिस स्टेशन के एक सब इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही रिश्वत के रकम भी बरामद कर ली है. सीबीआई ने 16 अगस्त को एक शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था. शिकायत में आरोप लगाया गया था कि सब-इंस्पेक्टर ने वैवाहिक विवाद को लेकर शिकायतकर्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज न करने के बदले में उससे 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी. बातचीत के बाद, आरोपी शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये की रिश्वत लेने को तैयार हो गया.

सीबीआई ने बताया कि शिकायत के बाद 16 अगस्त, यानी रविवार को जाल बिछाया और आरोपी को शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये की रिश्वत मांगते और लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया. मामले की जांच जारी है. इसके पहले सीबीआई ने रिश्वत के मामले में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे भिलाई में पदस्थ एक वरिष्ठ अधिकारी को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार अधिकारी इंडियन रेलवे सर्विस ऑफ मैकेनिकल इंजीनियर्स का है और भिलाई में सीनियर डिविजनल मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर तैनात है.

सीबीआई के सूचना विभाग से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह मामला 13 अगस्त को दर्ज किया गया था. आरोप था कि सीनियर डिविजनल मैकेनिकल इंजीनियर ने शिकायतकर्ता के लंबित बिल पास करने के बदले 2 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी. बातचीत के बाद आरोपी 1 लाख रुपये रिश्वत लेने पर सहमत हो गया था. सीबीआई ने 13 अगस्त को आरोपी इंजीनियर को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा. यह रकम मांगी गई रिश्वत की पहली किस्त थी.

रिश्वत की रकम आरोपी के निर्देश पर एक बिचौलिए ने शिकायतकर्ता से लेकर अधिकारी तक पहुंचाई थी. इस दौरान बिचौलिए को भी गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने आरोपी अधिकारी के रायपुर और भिलाई स्थित आवासीय और कार्यालय परिसरों में तलाशी ली. तलाशी में लगभग 77 लाख रुपए और करीब 14 लाख के आभूषण मिले.

About the Author

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *