Last Updated:
साल 1993 में शाहरुख खान, सनी देओल और जूही चावला की फिल्म ‘डर’ रिलीज हुई थी. फिल्म की शूटिंग के दौरान सनी देओल बहुत गुस्से में थे कि उन्हें शाहरुख खान की तरह पेश नहीं किया जा रहा. उन्हें लेकर खूब हंगामा हुआ था कि सनी देओल ने अपनी जींस तक फाड़ दी थी. अब 33 साल बाद सनी देओल ने इसे लेकर खुलासा किया है.
नई दिल्ली. सनी देओल ने अपने करियर में कई हिट रोल निभाए हैं.लेकिन साल 1993 में आई उनकी फिल्म ‘डर’ को लेकर खूब चर्चा हुई थी. कहा जाता है कि शाहरुख खान के रोल की वजह से सनी देओल खुश नहीं थे कि उनके रोल को कोई लाइमलाइट नहीं मिल रही है. लेकिन असल में सच्चाई क्या थी, ये सनी देओल ने अब खुलासा क्या है.
सनी देओल का कहना है कि ‘डर’ फिल्म के दौरान शाहरुख से वह किसी वजह से नहीं बल्कि, इनसिक्योरिटी की वजह से गुस्सा थे. इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि उस वक्त शाहरुख खान उनके दोस्त नहीं थे.
सनी देओल और शाहरुख खान की 1993 में आई फिल्म ‘डर’ की जब भी बात होती है तो शाहरुख खान और सनी देओल के झगड़े का जिक्र जरूर होता है. फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच एक सीन को लेकर खूब झगड़ा हुआ था.बात इतनी बढ़ गई थी कि सनी देओल ने अपनी जींस तक फाड़ दी थी.
Add News18 as
Preferred Source on Google
बात इतनी आगे बढ़ गई थी कि दोनों ने करीब 16 साल तक एक दूसरे से बात की थी. लेकिन ये दूरियां उनकी साल 2023 में आई ‘गदर 2’ की सफलता के बाद मिटी. इस फिल्म के बाद ही दोनों की बातचीत शुरू हुई थी.
सनी देओल ने पूरे 33 साल बाद उन्होंने बताया कि उस समय उनके गुस्से के पीछे कहीं न कहीं इनसिक्योरिटी थी. सनी ने कहा कि उतनी कम उम्र में कलाकार खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं और इसी वजह से ये सब हो जाता है.
यह सीन होली की मस्ती को स्टॉकिंग और पर्सनल थ्रेट में बदल देता है. शाहरुख का नेगेटिव रोल यहां इतना प्रभावशाली है कि दर्शक भी डर जाते हैं. होली का उत्सव यहां डर का प्रतीक बन जाता है.
सनी देओल और शाहरुख खान के बीच ये विवाद फिल्म ‘डर’ की शूटिंग के दौरान, उस वक्त हुआ जब एक सीन में शाहरुख को उन पर पीछे से चाकू मारकर भागना था. सनी इस सीन के लिए तैयार नहीं थे, लेकिन डायरेक्टर नहीं मान रहे थे, बात इतनी बिगड़ गई कि उन्होंने गुस्से में अपनी जींस तक फाड़ दी थी.
बता दें कि साल 1993 में आई डर हिट साबित हुई थी. फिल्म के गाने भी हिट साबित हुए थे. फिल्म में सनी मुख्य भूमिका में थे, जबकि शाहरुख ने विलेन का किरदार निभाया था.फिल्म में शाहरुख के किरदार के मुकाबले सनी का रोल थोड़ा हल्का नजर आया था. इसी को लेकर दोनों के बीच मतभेद हुए थे.
