Last Updated:
रिलायंस जियो ने अपने 10 साल पूरे होने के मौके पर जियो प्राइम मेंबरशिप को फिर से शुरू किया है. ₹300 की वन टाइम फीस देकर ग्राहक अपने पसंदीदा योग्य जियो प्लान को 5 सितंबर 2027 तक आज की कीमत पर रिचार्ज कर सकेंगे. इसके अलावा मेंबर को ₹600 के कैशबैक वाउचर, नए प्रोडक्ट और सर्विस की अर्ली एक्सेस और प्रायोरिटी कस्टमर सपोर्ट जैसे फायदे भी मिलेंगे.
जियो प्राइम मेंबरशिप लेने के लिए ग्राहकों को एक बार ₹300 देने होंगे.
नई दिल्ली. रिलायंस जियो के ग्राहकों के लिए कंपनी ने एक ऐसा ऑफर पेश किया है, जिससे आने वाले समय में मोबाइल रिचार्ज महंगा होने पर भी उनकी जेब पर तुरंत असर नहीं पड़ेगा. कंपनी ने जियो प्राइम मेंबरशिप को दोबारा शुरू किया है. इसके तहत ग्राहक ₹300 देकर अपने पसंदीदा योग्य जियो प्लान की मौजूदा कीमत को 1 साल तक लॉक कर सकते हैं. इसका मतलब है कि अगर इस दौरान जियो अपने टैरिफ प्लान की कीमत बढ़ाता भी है, तो जियो प्राइम मेंबर ग्राहक 5 सितंबर 2027 तक अपने पसंदीदा प्लान को आज की कीमत पर रिचार्ज कर सकेंगे. कंपनी ने इसे 10 साल पूरे होने के मौके पर अपने 50 करोड़ से ज्यादा ग्राहकों के लिए दोबारा पेश किया है.
जियो प्राइम मेंबरशिप लेने के लिए ग्राहकों को एक बार ₹300 देने होंगे. इसके साथ सबसे बड़ा फायदा एक साल की प्राइस गारंटी है. ग्राहक अपने पसंदीदा योग्य प्लान को 5 सितंबर 2027 तक मौजूदा कीमत पर रिचार्ज कर पाएंगे. इसके अलावा मेंबर को कुल ₹600 के कैशबैक वाउचर भी मिलेंगे. इसमें ₹300 का वाउचर नए जियोहोम या जियोपीसी कनेक्शन पर इस्तेमाल किया जा सकता है. दूसरा ₹300 का वाउचर किसी दोस्त या परिवार के सदस्य के लिए नया जियो सिम कनेक्शन लेने पर मिलेगा.
नए प्रोडक्ट की अर्ली एक्सेस
जियो प्राइम मेंबर को कंपनी के नए प्रोडक्ट, सर्विस और ट्रायल में दूसरों से पहले शामिल होने का मौका भी मिलेगा. इसके अलावा मेंबर के लिए अलग कस्टमर सपोर्ट चैनल होगा, जिससे उन्हें प्राथमिकता के आधार पर मदद मिल सकेगी. कंपनी ने कहा है कि मेंबरशिप के दौरान कुछ और एक्सक्लूसिव फायदे भी जोड़े जा सकते हैं.
कौन ले सकता है जियो प्राइम
जियो की यह मेंबरशिप सभी मौजूदा प्रीपेड और पोस्टपेड ग्राहकों के लिए उपलब्ध है. दूसरे नेटवर्क के ग्राहक भी अपना नंबर जियो में पोर्ट कराकर या नया जियो कनेक्शन लेकर इसमें शामिल हो सकते हैं. जियो प्राइम मेंबरशिप को मायजियो ऐप, जियो डॉट कॉम, जियो स्टोर और अधिकृत जियो पार्टनर स्टोर से लिया जा सकता है.
(डिस्क्लेमर – नेटवर्क18 और टीवी18 कंपनियां चैनल/वेबसाइट का संचालन करती हैं, जिनका नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज एकमात्र लाभार्थी है.)
About the Author
मैं जय ठाकुर, न्यूज18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं. मेरा मुख्य काम बिजनेस की पेचीदा खबरों को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. फिर चाहे वह शेयर बाजार की हलचल हो,…
और पढ़ें
