बॉटनिकल गार्डन से इस्कॉन मंदिर तक… ये हैं नोएडा की सबसे ज्यादा खराब सड़कें, जहां वाहन चालकों का चलना दुश्वार

Last Updated:

Noida Road Condition: नोएडा की हाईराइज बिल्डिंग, मॉल्स और बड़ी बड़ी मार्केट के साथ आधुनिक शहर की तस्वीर के बीच कई प्रमुख मार्ग बदहाल हालत की कहानी भी बयां कर रहे हैं. कहीं सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं तो कहीं उखड़ी गिट्टी, धूल और टूटे हिस्सों के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए इन सड़कों पर सफर करना जोखिम भरा नजर आता है. कई जगह खराब सड़क के कारण ट्रैफिक की रफ्तार भी प्रभावित होती है. तस्वीरों के जरिए देखिए नोएडा की उन प्रमुख सड़कों का हाल, जहां से गुजरना वाहन चालकों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है.

सेक्टर-31 के सामने मुख्य मार्ग पर सड़क की बदहाल स्थिति वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है. सड़क के उखड़े हिस्सों से लगातार धूल और मिट्टी उड़ती नजर आती है. वाहनों के गुजरने पर सड़क पर ऐसा महसूस होता है, जैसे सामने से धूल भरी आंधी आ रही हो. इससे वाहन चालकों को आगे देखने में भी परेशानी हो सकती है. सड़क की खराब स्थिति के कारण दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा सावधानी बरतकर गुजरना पड़ रहा है.

नोएडा से दादरी जाने वाले मुख्य मार्ग पर बॉटनिकल मेट्रो स्टेशन के सामने सड़क की हालत बेहद खराब नजर आ रही है. सड़क कई जगह से टूट चुकी है और उखड़ी हुई गिट्टी रास्ते में बिखरी पड़ी है. इससे खासकर बाइक सवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. गिट्टी पर वाहन का संतुलन बिगड़ने से फिसलने और चोटिल होने का खतरा बना रहता है. व्यस्त मार्ग होने के कारण यहां खराब सड़क वाहन चालकों के लिए हादसे का कारण बन सकती है.

सेक्टर-51 से सेक्टर-76 की ओर जाने वाले मार्ग पर सड़क की हालत भी वाहन चालकों को परेशान कर रही है. कई हिस्सों में सड़क उखड़ी हुई है और गिट्टी बाहर निकलकर रास्ते पर बिखरी नजर आती है. इस मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं. ऐसे में सड़क की खराब स्थिति के कारण वाहन चालकों को रफ्तार कम करके निकलना पड़ता है. खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए उखड़ी सड़क और बिखरी गिट्टी दुर्घटना का खतरा बढ़ा रही है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

एडोब चौराहे पर सड़क के गड्ढों को मिट्टी और कंकड़ डालकर भरने की कोशिश की जा रही है. हालांकि, सड़क की स्थिति देखकर सवाल उठता है कि इस तरह की अस्थायी मरम्मत कितने समय तक टिक पाएगी. वाहनों की लगातार आवाजाही वाले इस मार्ग पर गड्ढों के कारण पहले से ही वाहन चालकों को परेशानी होती है. मिट्टी और कंकड़ डालने के बाद भी सड़क की सतह पूरी तरह समतल नजर नहीं आती, जिससे खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए परेशानी बनी हुई है.

12/22 चौकी से इस्कॉन मंदिर अंडरपास की तरफ जाने वाले मार्ग पर सड़क की हालत बेहद खराब दिखाई दे रही है. सड़क के कई हिस्सों में टूट-फूट और उखड़ी सतह वाहन चालकों के लिए परेशानी पैदा कर रही है. इस मार्ग से गुजरने वाले छोटे वाहन और दोपहिया चालक मुख्य रूप से प्रभावित हो रहे हैं. खराब सड़क के कारण वाहन की रफ्तार नियंत्रित करनी पड़ती है और अचानक सामने आने वाले गड्ढों या उखड़े हिस्सों से संतुलन बिगड़ने का खतरा बना रहता है.

सिटी सेंटर से स्टेडियम की तरफ जाने वाले मार्ग पर सड़क की स्थिति वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है. सड़क कई जगह खराब होने के साथ उसकी सतह भी उखड़ी हुई नजर आती है. स्थानीय जानकारी के मुताबिक, यहां से गुजरते समय छोटे वाहन और दोपहिया चालकों को विशेष सावधानी बरतनी पड़ती है. सड़क पर मौजूद खराब हिस्सों के कारण बाइक सवारों के फिसलने का खतरा बना रहता है. व्यस्त मार्ग होने के कारण इसकी स्थिति जल्द सुधारने की जरूरत महसूस होती है.

इस्कॉन मंदिर अंडरपास से निकलते ही सेक्टर-34 मोरना बस स्टैंड की ओर जाने वाले मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढे दिखाई दे रहे हैं. सड़क की खराब स्थिति के कारण वाहन चालकों को काफी सावधानी से गुजरना पड़ता है. खासकर रात के समय गड्ढों का अंदाजा लगाना और मुश्किल हो सकता है. इस मार्ग पर दोपहिया और छोटे वाहन चलाने बड़े वाहन वालों के लिए खतरा ज्यादा बना रहता है. वाहन चालकों का कहना है कि सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है.

थाना-49 से सिटी सेंटर की ओर आने वाले मुख्य मार्ग पर सेक्टर 51 मार्केट के पास सड़क की हालत भी वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है. कई जगह सड़क की सतह उखड़ी हुई है और गिट्टी बिखरी नजर आती है. खराब सड़क के कारण खासकर दोपहिया वाहन चालकों को संभलकर सफर करना पड़ रहा है. वाहनों के गुजरने पर धूल उड़ने से भी परेशानी बढ़ जाती है. व्यस्त मार्ग होने के कारण सड़क की बदहाल स्थिति हादसों का खतरा बढ़ाने के साथ यातायात की रफ्तार को भी प्रभावित कर रही है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *