Last Updated:
Owls Attack: गौतमबुद्धनगर जिले के नोएडा के ला रेजिडेंशिया सोसाइटी में लोगों पर हमला करने वाले उल्लुओं को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया है. ये उल्लु शाम होते ही सोसाइटी के लोगों पर हमला करने लगे थे, जिससे लोग परेशान हो गए थे. लोगों के बीच डर का माहौल पैदा हो गया था.
नोएडा की सोसाइटी में लोगों पर हमला करने वाले उल्लुओं को वन विभाग की टीम ने पकड़ा.
नोएडाः उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले के नोएडा के ला रेजिडेंशिया सोसाइटी में उल्लू का आतंक अब थम गया है. क्योंकि वन विभाग की टीम ने उन उल्लुओं को पकड़ लिया है, जो सोसाइटी के लोगों पर हमला कर रहे थे. ये उल्लु 1 हफ्ते से कई लोगों को अपने हमले का शिकार बन चुके हैं. लोगों के अंदर इस कदर खौफ पैदा हो गया था कि शाम के वक्त निकलने से बचने लगे थे. वहीं कुछ लोग एहतियात बरतते हुए हेलमेट पहनकर निकल रहे थे. NEWS 18 ने उल्लुओं के आतंक को बड़ी प्राथमिकता से दिखाई है. वन विभाग की टीम उल्लुओं को पकड़कर सूरजपुर बर्ड सेंचुरी ले गई है. वहीं उल्लुओं के पकड़े जाने के बाद सोसाइटी के लोगों ने राहत की सांस ली है.
5 से 6 लोग हुए थे शिकार
सोसाइटी में रहने वाले लोगों का आरोप था कि उल्लुओं का यह जोड़ा लगातार लोगों पर हमला कर रहा था. अब तक करीब पांच से छह सोसाइटी निवासी इनके हमले का शिकार हो चुके थे. अचानक ऊपर से झपट्टा मारने के कारण लोग दहशत में हैं और रात के समय अकेले आने-जाने से बच रहे थे. मामले की शिकायत वन विभाग के अधिकारियों से की गई थी. रेजिडेंट्स ने जिला वन अधिकारी (डीएफओ) से भी मामले में हस्तक्षेप कर उल्लुओं को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कराने की गुहार लगाई थी.
पैदल चलने वालों पर अटैक करते थे उल्लू
निवासियों के मुताबिक, सोसाइटी परिसर में पिछले कुछ समय से उल्लुओं का एक जोड़ा लगातार दिखाई दे रहा था. दोनों उल्लू अक्सर सोसाइटी की सड़कों, पेड़ों और स्ट्रीट लाइट के आसपास बैठे नजर आते थे. रात के समय जब लोग पैदल गुजरते हैं तो इनमें से एक या दोनों अचानक उनकी ओर झपट्टा मार देते थे. हमले में कुछ लोगों को सिर और शरीर पर खरोंच आने की शिकायत थी.
उल्लुओं के अटैक का कोई फिक्स टाइम नहीं था
घटना के बाद सोसाइटी के लोगों में भय का माहौल बना हुआ था. निवासियों ने बताया कि उल्लुओं के हमले का कोई निश्चित समय नहीं था. कई बार लोग सामान्य रूप से सड़क या परिसर के खुले हिस्से से गुजर रहे होते थे, तभी ऊपर से उल्लू तेजी से नीचे आता और व्यक्ति को निशाना बनाने की कोशिश करता था.
About the Author
Prashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…
और पढ़ें
