Last Updated:
अक्षय खन्ना की पैन-इंडिया फिल्म ‘महाकाली’ का फर्स्ट लुक रिवील हुआ. इसमें अक्षय खन्ना शुक्राचार्य के रोल में हैं. यह प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स का अगला चैप्टर है. इस फिल्म में भूमि शेट्टी ‘महाकाली’ के रोल में हैं और अक्षय खन्ना, श्रीया रेड्डी के साथ रोहित सराफ भी एक अहम रोल में नजर आएंगे.
अपने किरदारों के लिए मशहूर अक्षय खन्ना की बहुप्रतीक्षित पैन-इंडिया पौराणिक फिल्म ‘महाकाली’ का फर्स्ट लुक सोमवार को मेकर्स ने रिवील कर दिया गया है. ये किसी टीजर से कम नहीं है. जिसमें शानदार वीएफएक्स और मां काली की शक्तियों और पौराणिक कथाओं पर आधारित जबरदस्त कहानी देखने को मिलती है. इसमें शुक्राचार्य और देवताओं के बीच के संघर्ष को भी दिखाया जाएगा.
यह फिल्म प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स (पीवीसीयू) का अगला चैप्टर है. मेकर्स ने सोमवार को शुक्राचार्य से किरदार से जुड़ी पहली वीडियो पोस्ट की, जिसमें उनके बारे में बताया गया है. प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स ने अपने शानदार काम से पैन इंडिया पहचान बनाई है. हनुमान जैसी फिल्मों से उन्होंने खूब कमाई की और तकनीकी पक्ष मजबूत होने के चलते इसकी तारीफ बड़े बड़े प्रोडक्शन हाउस से अधिक होने लगी.
धर्म और अधर्म के बीच
पहली झलक का टाइटल ‘शुक्राचार्य का युद्धघोष’ रखा गया है. वीडियो में धर्म और अधर्म के बीच एक बड़ी लड़ाई दिखाई गई है. इसमें असुरों के गुरु शुक्राचार्य के नेतृत्व में दिव्य शक्तियों के बीच एक बड़ा युद्ध होने के संकेत देखने को मिलता हैं, जो अच्छाई और बुराई की लड़ाई से कहीं बड़ा है. अपनी दमदार टोन और युद्ध की शानदार झलकियों के साथ यह टीजर इशारा करता है कि ‘अंत की शुरुआत’ हो चुकी है.
इस झलक का सबसे खास हिस्सा अक्षय खन्ना है, जो शुक्राचार्य के अवतार में नजर आ रहे हैं. उनकी आंखों में गुस्सा और दमदार मौजूदगी इस किरदार को और भी ताकतवर बना रही है. उनके फर्स्ट लुक के बाद दर्शकों में पहले से ही काफी उत्सुकता थी, अब इस झलक ने उनकी एक्टिंग की पहली झलक दिखाकर दर्शकों की जिज्ञासा और बढ़ा दी है. झलक में ‘महाकाली’ की भव्य दुनिया की पहली बड़ी झलक भी देखने को मिलती है. शानदार विजुअल्स, बड़ी दुनिया और बेहतरीन वीएफएक्स मिलकर फिल्म को एक बड़े पर्दे का अनुभव बनाते हैं. इसमें श्रिया रेड्डी की भी दमदार मौजूदगी है, जो कहानी में एक और दिलचस्प परत जोड़ती हैं.
क्या वादे करता है ये टीजर
दो मिनट और 53 सेकंड का यह वीडियो प्रशांत वर्मा के बड़े सिनेमैटिक विजन की पहली झलक दिखाता है, जो एक ऐसे यूनिवर्स की ओर इशारा करता है जो स्केल, स्टोरीटेलिंग और शानदार तरीके से लगातार बढ़ रहा है.
कौन कौन होगा साथ
आरके दुग्गल द्वारा प्रेजेंट और आरकेडी स्टूडियोज के बैनर तले रिवाज रमेश दुग्गल द्वारा प्रोड्यूस की गई ‘महाकाली’ को पूजा अपर्णा कोल्लुरु ने डायरेक्ट किया है और यह सिनेमैटिक यूनिवर्स का अगला इंस्टॉलमेंट है. इस फिल्म में भूमि शेट्टी ‘महाकाली’ के रोल में हैं और अक्षय खन्ना, श्रीया रेड्डी के साथ रोहित सराफ भी एक अहम रोल में नजर आएंगे.
About the Author
वर्षा पिछले 9 सालों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं. वह वर्तमान में News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। बॉलीवुड की चमक-दमक से लेकर ओटीटी की नई दुनिया और टीवी इंडस्ट्री की हलचल तक, …
और पढ़ें
