Delhi-NCR Traffic Alert: बारिश ने बदला सड़कों का हाल, दिल्ली से गुरुग्राम तक ट्रैफिक पर पड़ सकता है असर

होमताजा खबरDelhi

बारिश ने बदला सड़कों का हाल, दिल्ली से गुरुग्राम तक ट्रैफिक पर पड़ सकता है असर

Last Updated:

Delhi-NCR Traffic Alert: दिल्ली-NCR में अचानक हुई तेज बारिश से ट्रैफिक की परेशानी बढ़ सकती है. दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में जलभराव और कम विजिबिलिटी के कारण गाड़ियों की रफ्तार धीमी पड़ने और जाम लगने की आशंका है. बारिश के दौरान ऑफिस जाने वाले लोगों को रास्ते में ज्यादा समय लग सकता है.

दिल्ली-NCR में बढ़ी जाम की टेंशन

Delhi-NCR Traffic: दिल्ली-NCR में सोमवार को मौसम ने अपनी मिजाज बदल लिया. एक तरफ जहां सुबह से ही आसमान पर घने और काले बादल छाए हुए थे, वहीं अचानक देखते ही देखते दिन में अंधेरा-सा महसूस होने लगा. इसके बाद कई इलाकों में तेज बारिश और गरज-चमक का दौर शुरू हो गया. अचानक हुई बारिश ने लोगों को हैरान कर दिया. मौसम के इस बदलाव से दिल्ली, नई दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में जलभराव, ट्रैफिक जाम और कम विजिबिलिटी की चिंता बढ़ गई.

बारिश ने बढ़ाई ट्रैफिक की टेंशन

सोमवार सुबह दिल्ली-NCR के कई हिस्सों में मौसम सामान्य था, लेकिन देर सुबह अचानक आसमान में घने बादल छा गए. देखते ही देखते दिन में ही अंधेरा-सा महसूस होने लगा. इसके बाद कई इलाकों में तेज बारिश और गरज-चमक शुरू हो गई. तेज बारिश के दौरान सड़कों पर पानी जमा होने से वाहनों की रफ्तार कम हो सकती है. खासकर निचले इलाकों और उन रास्तों पर परेशानी बढ़ने की संभावना है, जहां बारिश के बाद अक्सर जलभराव होता है. ऐसे में पीक ऑवर के दौरान ट्रैफिक का दबाव और बढ़ सकता है.

दिल्ली में इन वजहों से बढ़ सकती है परेशानी

दिल्ली में अचानक होने वाली तेज बारिश का सीधा असर सड़क यातायात पर पड़ता है. बारिश के दौरान विजिबिलिटी कम होने से वाहन धीमी गति से चलते हैं. वहीं जलभराव वाले रास्तों पर वाहनों की कतार लग सकती है. ऑफिस और काम के लिए निकलने वाले लोगों को बारिश के दौरान अतिरिक्त समय लेकर चलने की जरूरत पड़ सकती है. दोपहिया वाहन चालकों के लिए फिसलन भरी सड़क और कम विजिबिलिटी खास परेशानी बन सकती है.

नोएडा में भी धीमी पड़ सकती है रफ्तार

नोएडा में भी मौसम बदला हुआ है. दोपहर तक कई इलाकों में बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. अचानक तेज बारिश होने पर प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक की रफ्तार प्रभावित हो सकती है. बारिश के कारण सड़क पर पानी जमा होने की स्थिति में वाहन चालकों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी. शाम के समय खासकर ऑफिस टाइम में नोएडा से दिल्ली और दिल्ली से नोएडा आने-जाने वाले लोगों को ट्रैफिक का सामना करना पड़ सकता है.

गुरुग्राम में भी बढ़ी जाम की चिंता

गुरुग्राम में सड़कों पर ट्रैफिक को लेकर चिंता बढ़ गई है. गुरुग्राम में बारिश के दौरान जलभराव की वजह से कई बार वाहनों की रफ्तार प्रभावित होती है. दिल्ली-गुरुग्राम के बीच रोजाना सफर करने वाले लोगों के लिए अचानक हुई बारिश परेशानी बढ़ा सकती है. बारिश तेज होने पर एक्सप्रेसवे और प्रमुख कनेक्टिंग रोड पर भी ट्रैफिक धीमा होने की संभावना रहती है.

कई राज्यों में भी भारी बारिश का अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-NCR में बारिश और गरज के साथ बौछारों का पूर्वानुमान जताया है. वहीं उत्तराखंड, ओडिशा और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है. कुछ इलाकों में 60-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है. ऐसे में दिल्ली-NCR में सफर करने वाले लोगों को मौसम और ट्रैफिक अपडेट देखकर ही निकलने की सलाह दी जाती है. तेज बारिश के दौरान जल्दबाजी करने के बजाय सुरक्षित दूरी बनाए रखना और धीमी रफ्तार से वाहन चलाना बेहतर रहेगा.

About the Author

Harshita Patel

Harshita Patel is working with News18 Hindi (hindi.news18.com) Central Desk since 2025. She has a good understanding of national, international, and local news, along with current affairs, gold rates, and resea…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *