Last Updated:
Toxic Movie Twitter Review: कन्नड़ सिनेमा के रॉकिंग स्टार यश ने करीब चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर ली है और उनकी फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर रिलीज से पहले ही जबरदस्त क्रेज था, लेकिन शुरुआती शोज के बाद सामने आए सोशल मीडिया रिएक्शन ने तस्वीर थोड़ी दिलचस्प कर दी है.
‘टॉक्सिक’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है.
नई दिल्ली. ‘केजीएफ’ फेम सुपरस्टार यश के फैंस का सालों लंबा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. बड़े पर्दे पर तबाही मचाने और अपने एक्शन का डंका बजाने के लिए यश की मोस्ट अवेटेड पैन-इंडिया फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस डार्क एक्शन ड्रामा को लेकर लंबे समय से बज बना हुआ था. हालांकि, सुबह के पहले शो के बाद सोशल मीडिया और एक्स (ट्विटर) पर दर्शकों और क्रिटिक्स के शुरुआती रिएक्शंस सामने आने लगे हैं. आप भी फिल्म देखने के लिए बेताब हैं और सिनेमाघर में जाकर फिल्म को देखना चाहते है तो पहले जान लीजिए पहला शो देखने के बाद क्या बोलती है जनता…
शुरुआती रिएक्शन में लोग इसे का स्टारडम और स्क्रीन प्रेजेंस फिल्म की बड़ी ताकत बता रहे हैं. दर्शकों ने उनके लुक, अंदाज, एक्शन और कैमरे पर उनकी मौजूदगी की तारीफ की है. हालांकि, कुछ दर्शकों को लगा कि दमदार विजुअल्स और यश की पर्सनैलिटी के बावजूद कहानी उतनी मजबूती से आगे नहीं बढ़ती.
फर्स्ट हाफ देख क्या बोली जनता
एक सोशल मीडिया यूजर ने फिल्म के फर्स्ट हाफ को लेकर लिखा कि यश शानदार दिखते हैं और उनकी स्क्रीन प्रेजेंस फिल्म को संभालती है, जबकि सिनेमैटोग्राफी, प्रोडक्शन डिजाइन और एक्शन भी अच्छे हैं. लेकिन कहानी को लेकर यूजर ने शिकायत की कि फिल्म में हिंसा, बंदूकें, फाइट और स्लो-मोमेंट्स तो खूब हैं, मगर प्लॉट की रफ्तार धीमी है.
Apart from the technical quality, this one is all over the place so far. Heavy KGF hangover with a very clumsy and tiring screenplay. Even the action feels artificial with excessive mocobot usage, while the BGM is also a major letdown. Only the…
