Last Updated:
India vs Sri Lanka Colombo Test LIVE: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट का आज चौथा दिन है फॉलोऑन झेलने के बाद श्रीलंका की दूसरी पारी जारी है. मुकाबला पूरी तरह भारत के कब्जे में है. मेज…और पढ़ें
कोलंबो टेस्ट के चौथे दिन भारत जीत के बेहद करीब है
नमस्ते, न्यूज18 हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट के चौथे दिन का खेल जारी है. कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (SSC) ग्राउंड में भारतीय टीम ने श्रीलंका को फॉलोऑन दे दिया है. अब दूसरी पारी में भी श्रीलंका की हालत खस्ता है. भारत की पहली पारी के स्कोर 503/9 के जवाब में पूरी श्रीलंकाई टीम सिर्फ 290 रन पर ही ऑलआउट हो गई.
भारत के लिए पहली पारी में प्रसिद्ध कृष्णा-मानव सुथार ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि डेब्यूटेंट सारांश जैन को दो विकेट मिले. मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा की झोली में एक-एक सफलता आई. श्रीलंका के लिए सोनल दिनुशा ने अपने टेस्ट करियर का लगातार दूसरा शतक जड़ा. पसिंदु सूरियाबंदारा ने 80 रन बनाए.
गॉल में हुआ दो टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला भारत ने बड़ी आसानी से अपने नाम किया था और अब क्लीन स्वीप भी बेहद नजदीक है. हमारे साथ इस लाइव ब्लॉग में बने रहिए क्योंकि आपको चौथे दिन की पल-पल की अपडेट्स सबसे तेज सिर्फ यहीं देखने को मिलेगी.
