'हम आ रहे हैं', नेपाल में बाढ़ से मची तबाही के बाद सोनू सूद ने बढ़ाया मदद का हाथ, पोस्ट शेयर बोले- आप अकेले नहीं

Last Updated:

नेपाल-चीन बॉर्डर के पास बुधवार सुबह अचानक आई भीषण बाढ़ ने नेपाल में तबाही मचा दी. वहां के कई इलाके पूरी तरह जलमग्न हो चुके हैं. वहां जान माल का भी काफी नुकसान हुआ है. इस मुश्किल की घड़ी में भारत ने पड़ोसी देश नेपाल की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है. बॉलीवुड के जाने माने एक्टर सोनू सूद ने तो पोस्ट शेयर कर नेपाल के लोगों के सपोर्ट में आए हैं. उन्होंने पोस्ट में लिखा, आप अकेले नहीं, हम आ रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

सोनू सूद ने फिर बढ़ाया मदद का हाथ

नई दिल्ली. तिब्बत की सीमा से सटे मध्य नेपाल के जिलों में बुधवार सुबह आई बाढ़ ने सब कुछ तबाह कर दिया है. कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. नेपाल के इस बुरे वक्त में इंडस्ट्री में फैंस के मसीहा कहे जाने वाले अभिनेता सोनू सूद ने मदद का हाथ बढ़ाया है.

नेपाल के रसुवा जिले में आई बाढ़ ने तो वहां सबसे ज्यादा नुकसान किया है. भोटेकोशी नदी के किनारे बसे कई इलाके तो पानी की चपेट में आकर बर्बाद हो चुके हैं. इस आपदा में कई लोग अपनी जान गंवा चुके है, बड़ी संख्या में लोग लापता भी हैं, लापता लोगों में कुछ भारतीय नागरिक भी शामिल हैं.ऐसे हालांतों में सोनू सूद ने फिर से मददा का हाथ बढ़ाया है.

पोस्ट शेयर कर सपोर्ट में आए सोनू सूद

नेपाल में आई भारी बढ़ा से मची तबाही के बाद सोनू सूद ने सोशल मीडिया के एक्स पर पोस्ट शेयर कर अपना सपोर्ट दिया है. अपनी इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘नेपाल, आप अकेले नहीं हैं. हम भोजन, शेल्टर और पुनर्निर्माण में आपकी मदद करने के आ रहे हैं, वो भी पूरी शक्ति के साथ. सोशल मीडिया पर एक्टर की ये पोस्ट काफी वायरल हो रही है. उनके फैंस उनकी तारीफ में कसीदे पढ़ने लगें हैं और उन्हें रियल हीरो बता रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि मुश्किल वक्त में यूं किसी के साथ खड़ा होना ही इंसानियत है. दूसरे ने लिखा सोनू सूद की करुणा और लोगों की मदद बाकी लोगों को प्रेरणा देती है.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *