हीरो से विलेन बना 'चॉकलेटी बॉय', दमदार रोल्स से दहलाया दिल, 1 फिल्म ने की थी छप्परफाड़ कमाई

Last Updated:

नई दिल्ली. आर माधवन अपनी फिल्मों और लंबे करियर के दौरान वर्सेटाइल एक्टिंग का प्रमाण दे चुके हैं, लेकिन आज भी वो पूरी तरह से लवर बॉय ‘मैडी’ वाली अपनी इमेज को ब्रेक नहीं कर पाए हैं. 90 के दशक के दर्शकों और खासकर लड़कियों के जहन में आर माधवन की आज भी ‘मैडी’ वाली इमेज है.

चॉकलेटी हीरो और लवर बॉय बन दर्शकों का दिल जीतने वाले आर माधवन ने कई फिल्मों में नेगेटिव रोल्स भी अदा किए हैं. इन फिल्मों में खूंखार खलनायक बन दर्शकों का दिल दहलाने वाले आर माधवन नेशनल अवॉर्ड विनर हैं. इस साल उन्हें भारत सरकार की तरफ से सिनेमा जगत में अतुल्नीय योगदान के लिए पद्मश्री दिया गया. (फोटो साभार इंस्टाग्राम actormaddy)

आज इस आर्टिकल में आर माधवन की उन फिल्मों पर एक नजर डालेंगे जिसमें एक्टर ने नेगेटिव किरदार अदा किया था. सबसे पहले आपके दिमाग मेंं शायद हालिया फिल्म ‘शैतान’ आएगी, लेकिन एक्टर इसके अलावा भी कई फिल्मों में नेगेटिव किरदार में नजर आ चुके हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम actormaddy)

सबसे पहले बात ‘शैतान’ की करते हैं. साल 2024 में अजय देवगन और ज्योतिका के साथ ‘शैतान’ आर माधवन के करियर की सबसे डरावनी और डार्क फिल्मों में से एक है. इस फिल्म में वह एक ऐसे रहस्यमयी शख्स के रोल में नजर आते हैं, जो लोगों के दिमाग और व्यवहार को नियंत्रित करने की क्षमता रखता है. उनका किरदार पारंपरिक विलेन से अलग है. वह जोर-जबरदस्ती नहीं करता, बल्कि मनोवैज्ञानिक तरीके से अपने शिकार को अपने जाल में फंसाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

‘शैतान’ एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर है, जो अच्छाई और बुराई की लड़ाई को नए तरीके से पेश करती है. इस फिल्म ने साबित कर दिया कि माधवन सिर्फ रोमांटिक रोल्स तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वह एक मजबूत और यादगार विलेन भी बन सकते हैं. फिल्म में उनके अभिनय को क्रिटिक्स ने भी खूब सराहा था. ‘शैतान’ ने बॉक्स-ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की थी. इस फिल्म ने बंपर कमाई करते हुए दुनियाभर के बॉक्स-ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का कलेक्शन दर्ज किया था. 

‘13बी फियर हैस अ न्यू अड्रेस’ में आर माधवन ने मनोहर का किरदार निभाया है, जो पहली नजर में एक साधारण इंसान लगता है. लेकिन जैसे ही वह अपने नए घर में शिफ्ट होता है, उसकी जिंदगी अजीब और डरावनी घटनाओं से भर जाती है. एक टीवी शो, जो उसके परिवार की जिंदगी से जुड़ा होता है, धीरे-धीरे उसके लिए एक रहस्य बन जाता है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम actormaddy)

माधवन का किरदार यहां पूरी तरह नेगेटिव नहीं है, लेकिन कहानी में वह जिस मानसिक दबाव और डर से गुजरता है, वह उसे एक ग्रे जोन में ले जाता है. वह एक ऐसा इंसान बन जाता है, जो सच और भ्रम के बीच झूलता रहता है.इस फिल्म की खासियत यह है कि यह हॉरर को बिना ज्यादा शोर-शराबे के पेश करती है. माधवन की एक्टिंग इसमें बहुत ही नेचुरल है, जिससे दर्शक आसानी से उनके डर और बेचैनी को महसूस कर पाता है. अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद फिल्म की रेटिंग 7.4 है.(फोटो साभार इंस्टाग्राम actormaddy)

‘निशब्दम’ में आर माधवन का किरदार शुरुआत में काफी सुलझा हुआ और आकर्षक लगता है. वह एक सफल और समझदार व्यक्ति के रूप में सामने आते हैं, लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, उनके किरदार की परतें खुलने लगती हैं. फिल्म एक मर्डर मिस्ट्री के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां हर किरदार कुछ न कुछ छिपा रहा होता है.(फोटो साभार इंस्टाग्राम actormaddy)

‘एवानो ओरुवन’ में एक ऐसा आदमी का किरदार निभाया है, जो सिस्टम से तंग आकर खुद ही न्याय करने का फैसला करता है. शुरुआत में वह एक साधारण, ईमानदार इंसान होता है, लेकिन समाज में फैले भ्रष्टाचार और अन्याय उसे धीरे-धीरे बदल देते हैं.यह किरदार पूरी तरह नेगेटिव नहीं है, बल्कि एक एंटी-हीरो है, जो सही के लिए गलत रास्ता चुनता है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम actormaddy)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *