Last Updated:
IGI Airport News: देश की राजधानी दिल्ली में ब्रिक्स का महाकुंभ होने जा रहा है. इसमें कुल मिलाकर 21 देशों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है. इनमें 16 देशों के राष्ट्राध्यक्ष भी शामिल हैं. इनके साथ बड़ा प्रतिनिधिमंडल भी आएगा. इसे देखते हुए दिल्ली और आसपास के इलाकों की सुरक्षा बेहद चाक-चौबंद कर दी गई है.
IGI एयरपोर्ट पर विमानों के टेक-ऑफ और लैंडिंग को लेकर नया निर्देश जारी किया गया है. (ANI)
IGI Airport News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 12 से 13 सितंबर तक BRICS का शिखर सम्मेलन होने जा रहा है. इसमें रूस और चीन के साथ ही अन्य कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष भी शामिल होंगे. हाईप्रोफाइल इंटरनेशनल समिट को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. जमीन से लेकर आसमान तक को छावनी में तब्दील कर दिया गया है. इसके अलावा रोड से लेकर एयर ट्रैफिक व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है. भारत मंडपम के साथ ही सेंट्रल दिल्ली और विदेशी मेहमानों की मेजबानी करने वाले होटलों के आसपास की सुरक्षा पर खास ध्यान रखा जा रहा है. इंटरनेशनल गेस्ट्स को किसी तरह की असुविधाओं का सामना न करना पड़े इसके लिए दिल्ली और 300 किलोमीटर के आसपास के एयरपोर्ट्स के लिए खास निर्देश दिए गए हैं. सूत्रों के अनुसार, BRICS समिट को देखते हुए 11 सितंबर 2026 शुक्रवार से 13 सितंबर 2026 तक के लिए स्पेशल सिक्योरिटी रूल्स को लागू किया गया है. सूत्रों की मानें तो इस अवधि के दौरान देश के सबसे व्यस्त इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI Airport) पर विमानों की लैंडिंग और टेक-ऑफ पर पाबंदी लगा दी गई है. सफदरजंग एयरपोर्ट और रोहिणी हेलीपैड को तो पूरी तरह से बंद कर दिया गया है.
About the Author
बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…
और पढ़ें
