Last Updated:
Sadhguru Break Down Seeing Nepal: नेपाल में बरस रहे कुदरत के कहर का असर सिर्फ वहीं तक सीमित नहीं है. भारत के कई लोग इससे प्रभावित हुए हैं. हाल ही में एक्स पर सद्गुरु ने एक वीडियो पोस्ट करके बताया कि उनके लगभग 80 भक्त वहां फंसे हुए हैं. इस वीडियो में सद्गुरु को खुद भी अपने भक्तों की चिंता में परेशान होते और रोते देखा जा सकता हैं.
Sadhguru Break Down Seeing Nepal: नेपाल और तिब्बत सीमा क्षेत्र में आई भीषण फ्लैश फ्लड ने कई लोगों की जिंदगी को प्रभावित किया है. इस प्राकृतिक आपदा में आध्यात्मिक गुरु एवं ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु जग्गी वासुदेव के कैलाश मानसरोवर यात्रा से जुड़े श्रद्धालु के भी चपेट में आने की जानकारी है. तिब्बत के ग्यिरोंग क्षेत्र में अचानक आई बाढ़ में सद्गुरु के संगठन का एक कैलाश यात्रा ग्रुप फंस गया. घटना उस समय हुई जब श्रद्धालु अपनी यात्रा पूरी कर वापस लौट रहे थे और इमिग्रेशन कार्यालय में मौजूद थे.
अचानक आई बाढ़ के कारण इमारत और आसपास का बड़ा इलाका जलमग्न हो गया. इस घटना के बाद कई लोगों के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है, जिससे उनके परिवारों और साथियों की चिंता बढ़ गई. इस कठिन समय में सद्गुरु ने प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि सभी लोग राहत और बचाव कार्यों में पूरी ताकत से जुटे हुए हैं.
