Last Updated:
Potato Peel Uses: आलू के छिलकों को बेकार समझकर कूड़े में फेंकने की गलती न करें. इन्हें इकट्ठा करके घर के कई कामों में इस्तेमाल किया जा सकता है. आलू के छिलकों से स्टील के बर्तन चमकाए जा सकते हैं. इन्हें सुखाकर पौधों की मिट्टी में मिलाने से कम्पोस्ट तैयार करने में मदद मिल सकती है. जहां छिलकों को उबालकर तैयार पानी का इस्तेमाल कुछ घरेलू सफाई कार्यों में किया जा सकता है. इसके अलावा सूखे छिलकों से कुरकुरा स्नैक भी बनाया जा सकता है. इस तरह रसोई के कचरे को कम करके आलू के छिलकों का बेहतर उपयोग किया जा सकता है.
सब्जी हो या स्नैक, आलू हर रसोई की जरूरत है, लेकिन आलू के छिलकों को अक्सर लोग बेकार समझकर फेंक देते हैं. दरअसल, इनमें फाइबर, पोटेशियम, विटामिन C, B-कॉम्प्लेक्स और आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. ये पाचन को बेहतर रखने में मदद कर सकते हैं. इसके अलावा आलू के छिलकों का इस्तेमाल त्वचा की देखभाल में भी किया जाता है. कुछ लोग इन्हें सफेद बालों के लिए घरेलू उपाय के तौर पर भी इस्तेमाल करते हैं. आइए जानते हैं इनके फायदे और उपयोग का तरीका. ( प्रतीकात्मक फोटो )
आलू के छिलकों में एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं, जो त्वचा की सफाई और निखार में मदद कर सकते हैं. इसके लिए आलू के छिलकों को गुलाब जल से हल्का गीला करें और चेहरे पर धीरे-धीरे रगड़ें. इसके अलावा छिलकों को पीसकर उसमें थोड़ा दूध मिलाकर पेस्ट तैयार किया जा सकता है. इस पेस्ट को चेहरे पर करीब 10 मिनट लगाकर फिर साफ पानी से धो लें. इससे त्वचा साफ और मुलायम महसूस हो सकती है. ( प्रतीकात्मक फोटो )
आलू के छिलकों को 1 लीटर पानी में 10-15 मिनट तक उबालें. जब पानी लगभग आधा रह जाए, तो इसे छानकर ठंडा कर लें. बालों में शैम्पू करने के बाद इस पानी को सिर और बालों पर अच्छी तरह लगाएं. वहीं, कुछ देर बाद सामान्य पानी से धो लें. फिर इसे हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है. हालांकि, सफेद बालों को स्थायी रूप से काला करने के इस उपाय के वैज्ञानिक प्रमाण सीमित हैं. ( प्रतीकात्मक फोटो )
Add News18 as
Preferred Source on Google
आलू के छिलकों का इस्तेमाल त्वचा पर मौजूद डार्क सर्कल्स, झाइयों और टैनिंग के लिए घरेलू उपाय के तौर पर किया जाता है. छिलके के अंदरूनी हिस्से को आंखों के नीचे और प्रभावित हिस्से पर करीब 5 मिनट तक बेहद हल्के हाथों से लगाएं. इसमें मौजूद कुछ प्राकृतिक यौगिक त्वचा के दाग-धब्बों और सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं. हालांकि, संवेदनशील त्वचा पर इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करें और आंखों में जाने से बचाएं. ( प्रतीकात्मक फोटो )
आलू के छिलकों में डाइटरी फाइबर पाया जाता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद कर सकता है. छिलके सहित आलू का सीमित मात्रा में सेवन करने से बार-बार भूख लगने की संभावना कम हो सकती है, जिससे वजन नियंत्रित रखने में मदद मिल सकती है. आप चाहें तो आलू के छिलकों को अच्छी तरह साफ करके हल्के मसालों के साथ स्वादिष्ट और कुरकुरे स्नैक्स के रूप में भी तैयार कर सकते हैं. ( प्रतीकात्मक फोटो )
बचे हुए आलू के छिलकों को फेंकने के बजाय पौधों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके लिए छिलकों को अच्छी तरह साफ करके 2-3 दिन तक पानी में भिगोकर रखें. इसके बाद पानी को छान लें और इसे इनडोर व आउटडोर पौधों की मिट्टी में डालें. आलू के छिलकों में मौजूद पोषक तत्व पौधों के लिए उपयोगी हो सकते हैं. हालांकि, इसे बहुत अधिक मात्रा में डालने से बचें और इस्तेमाल से पहले छिलकों पर साबुन या रसायन न लगा हो, यह सुनिश्चित करें.( प्रतीकात्मक फोटो )
