Hair Care Tips: घर पर बनाएं DIY फ्लैक्ससीड-केराटिन हेयर मास्क, बाल बनेंगे मुलायम और चमकदार

Last Updated:

DY Keratin Hair Mask: बेजान ड्राई बालों से छुटकारा पाने के लिए अब आपको पार्लर में महंगे केराटिन ट्रीटमेंट लेने की जरूरत नहीं है. यहां बताए गए होममेड हेयर मास्क से आप घर पर ही अपने बालों को शाइनी और सिल्की बना सकते हैं.

सूखे, फ्रिजी बाल, डैंड्रफ और बालों का टूटना बालों को बेजान बना देते हैं. ऐसे में DIY फ्लैक्ससीड केराटिन ट्रीटमेंट बालों को नेचुरल तरीके से फिर से चमकदार और स्वस्थ बनाने में मदद सकता है. इस ट्रीटमेंट में इस्तेमाल होने वाली चीजें बालों के लिए बहुत फायदेमंद हैं.

इस घरेलू नुस्खे में इस्तेमाल होने वाले फ्लैक्ससीड (अलसी) में ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन और फाइबर होते हैं, जो स्कैल्प को पोषण देते हैं. इससे बाल मजबूत बनते हैं और टूटना कम होता है. इससे बाल ज्यादा स्मूद और हेल्दी दिखते हैं.

चावल का पानी भी बालों के लिए काफी उपयोगी माना जाता है. इसमें मौजूद स्टार्च और विटामिन डैमेज बालों को रिपेयर करने में मदद करते हैं. यह बालों की बनावट सुधारता है और एक नेचुरल कंडीशनर की तरह काम करता है, जिससे बाल मुलायम और आसानी से संभालने लायक बनते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

एलोवेरा स्कैल्प को ठंडक देता है और जलन या खुजली को कम करता है. यह बालों की जड़ों को पोषण देता है और बालों को सॉफ्ट और हेल्दी बनाने में मदद करता है.

कैसे बनाएं यह DIY हेयर मास्क- सबसे पहले चावल और फ्लैक्ससीड को पानी में तब तक पकाएं जब तक पानी स्टार्च जैसा गाढ़ा न हो जाए. इसके बाद इस मिश्रण को छान लें और ठंडा होने दें. ठंडा होने के बाद इसमें ताजा एलोवेरा जेल मिलाकर इसे अच्छी तरह ब्लेंड करें, ताकि एक स्मूद पेस्ट बन जाए.

कैसे करें इस्तेमाल- इस मास्क को बालों की जड़ों से लेकर सिरों तक अच्छे से लगाएं. इसे लगभग 1 घंटे तक बालों में लगा रहने दें, ताकि इसके पोषक तत्व अच्छे से स्कैल्प और बालों में समा जाएं. इसके बाद हल्के गुनगुने पानी से धो लें। जरूरत हो तो माइल्ड शैम्पू का इस्तेमाल करें.

कितनी बार करें इस्तेमाल- इस हेयर मास्क को हफ्ते में एक बार इस्तेमाल करने से बालों की चमक, बनावट और मैनेजेबिलिटी में सुधार आता है. लगातार उपयोग से फ्रिज और ड्राईनेस धीरे-धीरे कम हो जाती है. वैसे तो ये हेयर मास्क नेचुरल चीजों से बनता है, लेकिन फिर भी इसे ट्राई करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें. 

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *