Gardening Tips: डेढ़ फीट गड्ढा और थोड़ी मिट्टी-खाद, ऐसे घर में तैयार करें ये औषधीय पौधा; मिलते हैं कई फायदे

Last Updated:

Gardening Tips: बारिश के मौसम में घर पर आसानी से कचूर का औषधीय पौधा तैयार किया जा सकता है, जिसकी पत्तियों में आयुर्वेद का खजाना छुपा है. एक्सपर्ट के अनुसार, इसकी पत्तियों के रस से परफ्यूम जैसे सुगंधित प्रोडक्ट तैयार किए जाते हैं.

Gardening Tips: आज हम आपको एक ऐसे औषधीय पौधे के बारे में बता रहे हैं, जिसे घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है. दरअसल, बारिश के मौसम में आप अपने घर में कचूर का पौधा तैयार कर सकते हैं. कचूर का पौधा एक जड़ी-बूटी वाला औषधीय पौधा होता है.

एक्सपर्ट के मुताबिक इस औषधीय पौधे का उपयोग बड़े पैमाने पर इंडस्ट्री में किया जाता है. दरअसल, इसकी पत्तियों के रस से परफ्यूम जैसे सुगंधित प्रोडक्ट तैयार किए जाते हैं जो मार्केट में बेहद ही महंगे बिकते हैं.

छतरपुर नौगांव कृषि विज्ञान केंद्र में पदस्थ डॉ कमलेश अहिरवार बताते हैं कि हमारे कृषि विज्ञान केंद्र में यह गुणकारी औषधीय पौधा तैयार किया गया है. इसे क्षेत्रीय भाषा में कचूर का पौधा कहते हैं.

ऐसे करें तैयार
डॉ कमलेश बताते हैं कि इस औषधीय पौधे को आसानी से घर पर तैयार किया जा सकता है. सबसे पहले डेढ़ फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा खोद लेना है. आधा गोबर खाद और ख़ुशी मिट्टी से गड्ढा पूर दें. इसके बाद गढ्ढे में पौधा रख दें और ऊपर से मिट्टी डाल दें. बारिश के मौसम में इसे लगाना ओर भी आसान हो जाता है.‌ क्योंकि बारिश मौसम में ज्यादा देखभाल की जरूरत भी नहीं होती है. पानी भी नहीं हर दिन देना होता है. खाद की भी जरूरत नहीं पड़ती है. हालांकि, गर्मियों में इसे देखरेख की जरूरत पड़ती है.

परफ्यूम बनाने में उपयोग
डॉ कमलेश बताते हैं कि इस औषधीय पौधे का उपयोग परफ्यूम या सेंट बनाने के लिए किया जाता है. इस औषधीय पौधे का बड़े पैमाने पर इंडस्ट्री में उपयोग किया जाता है. मशीनों की सहायता से इसके पत्तों से तेल निकाला जाता है और फिर इससे सुगंधित प्रोडक्ट तैयार किए जाते हैं.

डॉ कमलेश बताते हैं कि अगर आपके घर में ये खुशबूदार औषधीय पौधा लगा है तो फिर आपको सेंट खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती है. क्योंकि इसकी पत्तियों के रस से ही आप सेंट बना सकते हैं. अपने कपड़ों में पत्तियों के रस को लगा सकते हैं. ये परफ्यूम जैसे ही खुशबू देता है.

यहां मिलेगा कचूर का पौधा
डॉ कमलेश बताते हैं कि आप इस औषधीय पौधे को घर पर लगाना चाहते हैं तो अपने आसपास की नर्सरी से ये पौधा खरीद कर ला सकते हैं. ‌साथ ही नौगांव कृषि विज्ञान केंद्र से भी ये पौधा ले जा सकते हैं. जवाहरलाल नेहरु कृषि विश्वविद्यालय की नर्सरी से भी ये औषधीय गुणकारी पौधा प्राप्त कर सकते हैं.‌ हमारे नौगांव कृषि विज्ञान केंद्र में वहीं से ये औषधीय पौधे मंगवाते हैं.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *