गर्मी में एसी जैसी ठंडक देगा ये नया पर्पल फैब्रिक, सफेद सूती कपड़ों से ज्यादा असरदार, नहीं आएगा जरा भी पसीना

Powered by :

Last Updated:

गर्मियों में अक्सर लोग सफेद कपड़े पहनना पसंद करते हैं. लेकिन अब साइंटिस्ट्स ने एक ऐसा पर्पल फैब्रिक तैयार किया है जो सफेद कॉटन से भी ज्यादा शरीर को कूल रखता है. यह नया फैब्रिक सूरज की किरणों को रिफ्लेक्ट करता है और गर्मी को दूर भगाता है. यह डार्क कलर होने के बावजूद आपको भयंकर गर्मी में भी एसी जैसी ठंडक का अहसास करा सकता है.

इलेक्ट्रोस्पन बैंगनी कपड़ा शानदार कपड़ों में कुछ और रंग जोड़ सकता है. (फोटो क्रेडिट : एडिलेड यूनिवर्सिटी)

नई दिल्ली: गर्मियों का मौसम आते ही वॉर्डरोब से डार्क कलर के कपड़े गायब हो जाते हैं. हर कोई सफेद या हल्के रंग के कपड़े पहनना पसंद करता है. इसके पीछे साइंस यह है कि हल्के रंग सूरज की रोशनी को रिफ्लेक्ट करते हैं. इससे शरीर ठंडा रहता है. लेकिन क्या होगा अगर मौसम आपके कपड़ों का रंग तय न करे. चीन और ऑस्ट्रेलिया के रिसर्चर्स ने मिलकर एक ऐसा कमाल किया है. उन्होंने एक खास तरह का पर्पल फैब्रिक तैयार किया है. यह डार्क कलर का होने के बावजूद सफेद कॉटन से कहीं ज्यादा कूल रहता है. यह फैब्रिक गर्मी को मात देने में कारगर साबित हो सकता है. यह इनोवेशन फैशन और साइंस का एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन है. अब चिलचिलाती धूप में काम करने वाले लोगों को भी गर्मी से राहत मिल सकती है.

इस जादुई पर्पल फैब्रिक के पीछे कौन सी साइंस काम कर रही है?

झेंगझोउ यूनिवर्सिटी और एडिलेड यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स ने मिलकर इसे बनाया है. इस टीम ने एक ऐसा डार्क मटेरियल बनाने का सोचा जो लोगों को कूल रख सके. उन्होंने पर्पल मेटल-ऑर्गेनिक फ्रेमवर्क और जिंक ऑक्साइड नैनोपार्टिकल्स को मिलाकर यह नया फैब्रिक तैयार किया.

About the Author

दीपक वर्माDeputy News Editor

दीपक वर्मा की गिनती डिजिटल मीडिया के सबसे तेज और उभरते हुए चेहरों में होती है. वह न्यूज18 हिंदी के साथ डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर जुड़े हैं. दीपक ने अपने करियर में कई बड़े मुकाम हासिल किए हैं…

और पढ़ें

चिलचिलाती गर्मी में भी शरीर को ठंडा रखेगा ये जादुई फैब्रिक. (फोटो : एडिलेड यूनिवर्सिटी)

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *