12 सितंबर 2026 को स्कूल खुलेंगे या बंद रहेंगे? दिल्ली-NCR में बदला मौसम, जानिए छुट्टी का स्टेटस

Last Updated:

12 September 2026 School Holiday: 12 सितंबर को दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में बारिश और आंधी का अनुमान है. क्या इस खराब मौसम के चलते कल स्कूल बंद रहेंगे या नहीं? जानिए IMD की लेटेस्ट वेदर रिपोर्ट, तापमान की स्थिति और छुट्टियों को लेकर प्रशासन का नियम.

12 September 2026 School Holiday: दिल्ली-एनसीआर का मौसम बदलने से छुट्टी को लेकर कंफ्यूजन की स्थिति है

नई दिल्ली (12 September 2026 School Holiday). सितंबर का महीना आधा बीतने को है, लेकिन मौसम के तेवर देखकर लग रहा है जैसे अभी मानसूनी मिजाज शांत ही नहीं हुआ है. देश के कई हिस्सों में अचानक बादलों ने डेरा डाल लिया है तो कहीं झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया है. एक बार फिर मौसम करवट ले रहा है और भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई राज्यों में बारिश, आंधी और बिजली चमकने का अलर्ट जारी किया है. ऐसे में स्कूलों में छुट्टी को लेकर भी कंफ्यूजन बढ़ गया है.

इस बदलते मौसम के बीच बच्चों और पेरेंट्स के मन में सबसे बड़ा सवाल यही घूम रहा है कि कल यानी 12 सितंबर 2026 (शनिवार) को स्कूल बंद रहेंगे या नहीं? खासकर दिल्ली-एनसीआर में लोग जानना चाहते हैं कि बारिश की वजह से बच्चों को छुट्टी मिलेगी या स्कूल रोजाना की तरह खुलेंगे. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ब्रिक्स समिट 2026 के चलते दिल्ली के स्कूल 11-13 सितंबर 2026 तक बंद रहेंगे. जानिए नोएडा और अन्य जगहों पर स्कूलों में छुट्टी का क्या स्टेटस है.

12 सितंबर को दिल्ली-एनसीआर में स्कूल खुलेंगे या बंद रहेंगे?

आईएमडी के ताजा अपडेट के मुताबिक, 12 सितंबर को दिल्ली और आस-पास के इलाकों में आसमान में बादल छाए रहेंगे. सुबह से दोपहर तक हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ गरज-चमक और आंधी चलने की भी संभावना है. हालांकि, बहुत ज्यादा भारी बारिश का अनुमान नहीं है, लेकिन रुक-रुक कर होने वाली बौछारें मौसम को सुहाना जरूर बना देंगी. दिल्ली में कल सभी स्कूल बंद रहेंगे. अगर मौसम का हाल ज्यादा बिगड़ता है तो नोएडा और गाजियाबाद के स्कूलों में भी छुट्टी घोषित की जा सकती है.

क्या कल स्कूलों में छुट्टी है?

देश के कई स्कूलों में शुक्रवार तक ही पढ़ाई होती है यानी शनिवार-रविवार को छुट्टी रहती है. इस तरह से देखा जाए तो कल भी कई स्कूल बंद रहेंगे. अन्य स्कूलों में छुट्टी का फैसला स्थानीय जिला प्रशासन, राज्य सरकार या शिक्षा विभाग के हाथ में होता है. अगर आपके इलाके में बहुत ज्यादा भारी बारिश होती है या जलभराव की स्थिति बनती है तो स्थानीय प्रशासन हालात को देखते हुए छुट्टी का आदेश जारी करता है. इसलिए अफवाहों पर ध्यान न दें और अपने स्कूल या लोकल अथॉरिटी के अपडेट पर नजर रखें.

किन राज्यों में बारिश का अलर्ट?

मौसम विभाग के अनुसार, सितंबर के इस हफ्ते में देश के कई राज्यों में बारिश का दौर एक्टिव रहेगा:

  • उत्तर और मध्य भारत: 11 से 17 सितंबर के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है. वहीं, पश्चिमी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कुछ जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट है.
  • मध्य प्रदेश और विदर्भ: पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश के साथ विदर्भ में भी भारी बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं.
  • पूर्वी और दक्षिण भारत: झारखंड और बिहार में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की उम्मीद है. इसके अलावा, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी भारी बारिश का अनुमान जताया गया है.

जरूरी सलाह: कल स्कूल बंद रहेंगे या नहीं, इसका अपडेट स्कूल से पता कर लें. सोशल मीडिया पर फैलाई गईं अफवाहों पर भरोसा न करें.

About the Author

दीपाली पोरवालSenior Sub Editor

Deepali Porwal is a seasoned bilingual journalist with 11 years of experience in the media industry. She currently works with News18 Hindi, focusing on the Education and Career desk. She is kno…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *