PHOTOS: दिल्‍ली के 10 चोक प्‍वाइंट जहां सरकार के दावे पानी में बहे, बारिश से सड़कें बनीं झील, गिरने लगे झरने

होमफोटोDelhi

PHOTO: दिल्‍ली के 10 चोक प्‍वाइंट जहां सरकारी दावे पानी में बहे, मचा त्राहिमाम

Last Updated:

Delhi Rain 10 Choke Points: दिल्‍ली और आसपास के इलाकों में शुक्रवार शाम को हुई जोरदार बारिश ने लोगों को तरबतर कर दिया. लोगों को एक तरफ जहां पसीने वाली गर्मी से छुटकारा मिला तो वहीं दूसरी तरफ कुछ समस्‍याओं का सामना भी करना पड़ा. तेज बरसात की वजह से दिल्‍ली के तकरीबन हर बड़े चौराहों पर जलभराव हो गया. इस वजह से दिल्‍लीवालों को 4 सितंबर 2026 को देर शाम तक जाम के झाम से जूझना पड़ा. गाड़ियां ऐसे चल रही थीं, जैसे कछुआ चल रहा हो. दिल्‍ली के बॉर्डर इलाकों से तो गुजरना दूभर हो गया. एयरपोर्ट पर भी पानी भर गया. सीलिंग से पानी आने के चलते लगा जैसे झरना फूट पड़ा हो. दिल्‍ली में कई ऐसे हॉटस्‍पॉट हैं, जहां बारिश के बाद जलभराव की समस्‍या गहरा जाती है. शुक्रवार शाम को हुई तेज बारिश ने सरकार के उन तमाम वादों को भी पानी में बहा ले गया, जिनमें जलभराव न होने की बात कही गई थी.

Delhi Rain 10 Choke Points: दिल्ली में तेज बारिश के दौरान जलभराव न सिर्फ सड़कों पर आवाजाही मुश्किल करता है, बल्कि राजधानी के कई प्रमुख मार्गों पर लंबा ट्रैफिक जाम भी लग जाता है. कुछ स्थान ऐसे हैं, जहां भारी बारिश के दौरान पानी जमा होने की समस्या बार-बार सामने आती है. इनमें अंडरपास, प्रमुख चौराहे और एयरपोर्ट को जोड़ने वाले व्यस्त मार्ग शामिल हैं. दिल्‍ली में कई ऐसे चोक प्‍वाइंट्स हैं, जहां बारिश में हर बार लोग फंसते ही फंसते हैं. मिंटो ब्रिज अंडरपास लंबे समय से दिल्ली के प्रमुख वॉटरलॉगिंग प्वाइंट में शामिल रहा है. तेज बारिश में यहां पानी भरने से यातायात प्रभावित होता है. इसी तरह पुल प्रहलादपुर अंडरपास में भी कम समय में काफी पानी जमा होने की वजह से वाहनों की आवाजाही रोकनी पड़ जाती है.

ITO और तिलक ब्रिज जैसे प्रमुख जंक्शन पर जलभराव होने से आसपास के कई मार्गों पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ जाता है. औद्योगिक और व्यस्त यातायात वाले इलाके जखीरा अंडरपास में भी भारी बारिश के दौरान पानी जमा होने से वाहनों की रफ्तार प्रभावित होती है. दक्षिण और पश्चिमी दिल्ली में आश्रम, धौला कुआं और महिपालपुर महत्वपूर्ण ट्रैफिक कॉरिडोर हैं. बारिश के दौरान इन इलाकों में सतही जलभराव और भारी वाहन दबाव के कारण जाम की स्थिति तेजी से बन सकती है. एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों के लिए महिपालपुर और IGI एयरपोर्ट के आसपास के निचले हिस्से विशेष रूप से अहम हैं. इसके अलावा रिंग रोड, आउटर रिंग रोड, महरौली-बदरपुर रोड, द्वारका अंडरपास, आजादपुर और जहांगीरपुरी के हिस्से भी बारिश के दौरान धीमे ट्रैफिक और जलभराव की चपेट में आ सकते हैं. ऐसे में तेज बारिश के दौरान इन मार्गों पर निकलने वाले लोगों को अतिरिक्त समय लेकर चलने की सलाह दी जाती है.

भारी बारिश की वजह से दिल्ली-गुरुग्राम मार्ग पर शिव मूर्ति के पास जलभराव हो गया. इसके कारण दिल्ली से गुरुग्राम और गुरुग्राम से दिल्ली आने-जाने वाले मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ और लंबा जाम लग गया. स्थिति को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों के लिए वैकल्पिक मार्ग सुझाए हैं. दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन चालक इफ्को चौक से यू-टर्न लेकर एमजी रोड और आया नगर बॉर्डर के रास्ते आगे बढ़ सकते हैं. वहीं, एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को जाम से बचने के लिए द्वारका एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह भारी बारिश का दौर जारी रहने से कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई. दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 अंडरपास में भी भारी मात्रा में पानी भरने की तस्वीरें सामने आई हैं. जलभराव के कारण इस मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ और वाहनों की आवाजाही धीमी पड़ गई. बारिश के बीच अंडरपास में पानी जमा होने से यात्रियों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा. प्रशासन और संबंधित एजेंसियां जलभराव वाले स्थानों पर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. लगातार बारिश को देखते हुए वाहन चालकों से सावधानी बरतने और प्रभावित मार्गों पर निकलने से पहले यातायात की स्थिति जांचने की अपील की गई है.

दिल्ली में तेज बारिश से कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ है. सेंट्रल दिल्ली के आईटीओ-रिंग रोड के पास सड़क और उससे सटे झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्र में भारी जलभराव की स्थिति बन गई. बारिश के बाद सड़कें पानी में डूबी नजर आईं, जबकि झुग्गी बस्ती के आसपास भी पानी भर गया. जलभराव के कारण स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा. तेज बारिश से राजधानी के कई हिस्सों में यातायात भी प्रभावित हुआ. लगातार बारिश के बीच निचले इलाकों में जलभराव ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं. आईटीओ के पास एक कच्‍चा मकान गिर गया.

राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह हुई भारी बारिश से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भी जनजीवन प्रभावित हुआ. एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 और टर्मिनल-3 के बाहर और अंदर कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. जलभराव के कारण एयरपोर्ट आने-जाने वाले मार्गों पर यातायात प्रभावित हुआ. कई उड़ानों के देरी से चलने और कुछ उड़ानों के डायवर्ट किए जाने की सूचना है. दिल्ली डोमेस्टिक एयरपोर्ट टनल में भी पानी भरने से कई वाहन फंस गए, जिससे ट्रैफिक बाधित रहा. यात्रियों और वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. एयरपोर्ट प्रशासन और संबंधित एजेंसियां जलभराव दूर करने के प्रयासों में जुटी हैं.

दिल्ली में बारिश के बाद राजधानी के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई. बारिश के कारण सड़कों पर पानी जमा होने से यातायात प्रभावित हुआ और लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा. सुब्रतो पार्क के पास भी जलभराव की तस्वीरें सामने आई हैं, जहां सड़क पर पानी जमा दिखाई दिया. सुबह के समय बारिश के चलते कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही. जलभराव वाले स्थानों पर लोगों को सावधानी से गुजरते देखा गया. लगातार बारिश के बीच स्थानीय प्रशासन और संबंधित एजेंसियों की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है. मूसलाधार बारिश के असर को इसी से समझा जा सकता है कि ब्रिज से झरने की तरह पानी गिरने लगा.

दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश के बाद कई इलाकों में यातायात प्रभावित रहा. बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव होने से वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई और कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी. सुब्रतो पार्क इलाके से सामने आए दृश्यों में सड़क पर बड़ी संख्या में वाहन धीमी गति से चलते दिखाई दिए. लगातार बारिश के बीच वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा. जलभराव और धीमी रफ्तार के कारण दिल्ली से एनसीआर की ओर जाने वाले मार्गों पर भी यातायात दबाव बढ़ा. प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है. दिल्‍ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर जाम से हालत खराब रही.

दिल्‍ली में शुक्रवार को हुई मूसलाधार बारिश ने महानगर की सूरत बदल दी. महिपालपुर अंडरपास में इतना पानी जम गया कि वाहनों की आवाजाही ठप पड़ गई. इससे बड़ी तादाद में लोगों को परेशानियों को सामना करना पड़ा. दिल्ली-एनसीआर में 5 सितंबर को बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. मौसम के लिहाज से शनिवार क्षेत्र के लिए एक अच्छा बारिश वाला दिन साबित हो सकता है. हालांकि, सोमवार से राजधानी और आसपास के इलाकों में मौसम के पूरी तरह शुष्क होने का अनुमान है; मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक सितंबर के तीसरे सप्ताह में दोबारा बारिश की संभावना बन सकती है, लेकिन इसके मौजूदा बारिश के दौर जितना प्रभावी रहने की संभावना कम है. ऐसे में शनिवार को दिल्ली में फिर से बारिश हो सकती है, लेकिन जलभराव वाले इलाकों से दूर रहने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में मूसलाधार बारिश ने जलभराव की समस्‍या को फिर से सामने ला दिया. जगह-जगह ट्रैफिक जाम में लोग फंसे रहे. महिपालपुर में
कार-बाइक से चलना दूभर हो गया. दिल्ली-एनसीआर में बारिश का असर और बढ़ने की संभावना है. मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, कम दबाव का क्षेत्र उत्तर-पूर्व दिशा में बढ़ेगा, जिससे दिल्ली-एनसीआर पर इसका प्रभाव अधिक स्पष्ट होगा. रात करीब 12:30 से 1 बजे के बाद हल्की से मध्यम बारिश के नए दौर की शुरुआत हो सकती है, जो सुबह तक रुक-रुककर जारी रहने की संभावना है. इसके बाद शुक्रवार दोपहर से देर शाम तक दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भारी बारिश के आसार हैं. नोएडा, फरीदाबाद और गाजियाबाद में 60 से 140 मिमी, जबकि दिल्ली और गुरुग्राम में 30 से 80 मिमी तक बारिश दर्ज हो सकती है. लगातार बारिश और तेज बौछारों से दिन के दूसरे हिस्से में कई इलाकों में जलभराव और यातायात प्रभावित होने की आशंका है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *