Last Updated:
Ramlila Maidan Rally: ऐतिहासिक रामलीला मैदान एक बार फिर देश की सियासत में बड़े शक्ति प्रदर्शन का गवाह बनने जा रहा है. आगामी 1 नवंबर को होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली को लेकर विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ ने पूरी ताकत झोंक दी है. मैदान में दर्जनों ट्रकों की आवाजाही, हजारों कुर्सियों का जमावड़ा और जेसीबी से समतल होती जमीन के बीच मुख्य मंच को अंतिम रूप दिया जा रहा है.
कांग्रेस की रैली के लिए रामलीला मैदान में तैयारियां चल रही हैं. (फाइल फोटो)
Ramlila Maidan Rally: दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को कांग्रेस की होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली की तैयारियां तेज हो गई हैं. रैली के लिए मैदान को तैयार किया जा रहा है. जेसीबी मशीनों की मदद से मैदान को समतल किया जा रहा है.
वहीं, रैली के मुख्य मंच का निर्माण भी शुरू हो गया है. इस रैली में INDIA गठबंधन के तमाम नेताओं के शामिल होने की संभावना है. मैदान में रैली की तैयारियों के लिए दर्जनों ट्रक पहुंचे हैं और हजारों कुर्सियां रखी गई हैं. संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल अन्य नेताओं के साथ मौके पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा ले रहे हैं.
पवन खेड़ा बोले- ऐतिहासिक होगी रैली
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने रैली को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि बीजेपी खुद इस रैली का प्रचार कर रही है. उन्होंने कहा, “ये सिर्फ INDIA गठबंधन की नहीं, बल्कि इंडिया की रैली है.” पवन खेड़ा ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को लेकर भी बयान दिया. उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा.
About the Author
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…
