Last Updated:
Delhi Traffic Update: दिल्लीवालों के लिए आज ट्रैफिक का अपडेट बेहद जरूरी है. ब्रिक्स सम्मेलन की तैयारियों के बीच रविवार को सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक मोटर कारकेड रिहर्सल होगी. इसके चलते नई दिल्ली के कई प्रमुख रास्तों पर डायवर्जन और यातायात प्रतिबंध लागू रहेंगे. सरदार पटेल मार्ग, मथुरा रोड, जनपथ, अशोक रोड, बाराखंबा रोड समेत कई रास्ते प्रभावित हो सकते हैं. एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन जाने वालों को रिंग रोड का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है. ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अतिरिक्त समय लेकर निकलने और मेट्रो का इस्तेमाल करने की अपील की है. पुल, अंडरपास और जलभराव वाली जगहों पर गाड़ी न रोकें.
ब्रिक्स समिट की कारकेड रिहर्सल के चलते दिल्ली में कई रास्तों पर डायवर्जन रहेगा. (फोटो PTI)
दिल्लीवालों, अगर आज यानी रविवार को घर से बाहर निकलने का प्लान है तो जरा रुककर ट्रैफिक का अपडेट देख लीजिए. राजधानी में आज कई प्रमुख रास्तों पर आपकी गाड़ी की रफ्तार थम सकती है. कहीं डायवर्जन मिलेगा तो कहीं कुछ समय के लिए आवाजाही पर रोक भी लग सकती है. वजह है भारत मंडपम में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 की तैयारियां. सम्मेलन से पहले सुरक्षा व्यवस्था को परखने के लिए रविवार सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक मोटर कारकेड रिहर्सल होगी. इसके चलते नई दिल्ली इलाके में कई अहम सड़कों पर यातायात प्रभावित रहने की संभावना है. ऐसे में अगर आप एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन या नई दिल्ली के किसी हिस्से की ओर जा रहे हैं तो घर से थोड़ा पहले निकलना बेहतर रहेगा.
ब्रिक्स सम्मेलन 12 और 13 सितंबर को दिल्ली के भारत मंडपम में होना है. दुनिया के कई बड़े नेताओं और प्रतिनिधियों के इस सम्मेलन में पहुंचने की उम्मीद है. ऐसे में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर दिल्ली पुलिस पहले से तैयारियों में जुटी है. रविवार की रिहर्सल इसी तैयारी का हिस्सा है. ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा पहले से प्लान करें. अतिरिक्त समय लेकर निकलें. जहां संभव हो, निजी वाहन की जगह मेट्रो का इस्तेमाल करें. एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को रिंग रोड का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है.
🚨 SUNDAY PLANS? PLAN YOUR ROUTE TOO.
BRICS SUMMIT 2026 | MOTOR CARCADE REHEARSAL
TODAY | SUNDAY, 06 SEPTEMBER 2026
⏰ 9:00 AM – 10:00 PMIt’s Sunday.
You may have plans to step out, meet family, shop, travel or simply enjoy the city.
Before you leave, check your route.
In… pic.twitter.com/iAaKvRZlsq
