बेटी को थी दिमाग से जुड़ी गंभीर बीमारी, 3 हॉस्पिटल ने ठुकराया, मॉडल टाउन में हुआ इलाज

होमताजा खबरDelhi

बेटी को थी दिमाग से जुड़ी गंभीर बीमारी, चक्कर काटने के बाद यहां हुआ इलाज

Last Updated:

फिर आखिरी में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर अशोक मॉडल टाउन स्थित यथार्थ हॉस्पिटल पहुंचे. जहां पर न्यूरोलॉजी और न्यूरो सर्जन डॉक्टरों की टीम ने मिलकर 21 जून को उनकी बेटी की सफल सर्जरी की. अब बेटी अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुकी है और एक नॉर्मल जीवन की रही है. यथार्थ हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने वर्ल्ड ब्रेन दिवस से पहले यह मामला साझा कर सभी को हैरान कर दिया है.

ख़बरें फटाफट

नई दिल्ली/अंजलि सिंह राजपूत: लोगों में दिमाग से जुड़ी तमाम बीमारियां बढ़ रही हैं. इसमें ब्रेन स्ट्रोक से लेकर ब्रेन में टीबी होने तक के मामले सामने आ रहे हैं. ताजा केस दिल्ली पुलिस में तैनात असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर अशोक की 22 वर्षीय बेटी का है. उनके दिमाग में एमडीआर टीबी हुआ. दौरे पड़ने शुरू हुए और ऐसा लगा उनकी जान नहीं बच पाएगी. असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर ने दिल्ली के तीन बड़े प्राइवेट अस्पतालों के चक्कर काटे. तीनों अस्पतालों ने भर्ती करना तो दूर मरीज को हाथ तक नहीं लगाया. आखिरी में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर अशोक मॉडल टाउन स्थित यथार्थ हॉस्पिटल पहुंचे. वहां पर न्यूरोलॉजी और न्यूरो सर्जन डॉक्टरों की टीम ने मिलकर 21 जून को उनकी बेटी की सफल सर्जरी की. अब बेटी अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुकी है और एक नॉर्मल जीवन जी रही है. यथार्थ हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने वर्ल्ड ब्रेन दिवस से पहले यह मामला साझा कर सभी को हैरान कर दिया है.

ऐसे हुई सफल सर्जरी
डॉक्टर रजत चोपड़ा जोकि वरिष्ठ सलाहकार और एचओडी हैं न्यूरोलॉजी विभाग और डॉ. सुनील कुमार बरनवाल जोकि न्यूरोलॉजी के डायरेक्टर और एचओडी हैं. उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर अशोक सिंह जब अपनी 22 वर्षीय बेटी को उनके पास लेकर पहुंचे थे तो उसको दौरे पड़ रहे थे और बार-बार वह बेहोश हो जा रही थी. उसको तुरंत इमरजेंसी में भर्ती कराया गया. सारी जांचों के बाद पाया गया कि उसके दिमाग में एमडीआर टीबी है. जिसका इलाज तुरंत करना जरूरी है. फिर विभाग के डॉक्टर ने अपनी टीम बनाई और सफल सर्जरी की. अब उनकी 22 वर्षीय बेटी एकदम स्वस्थ है और एक सामान्य जीवन जी रही है.

सब इंस्पेक्टर अशोक सिंह ने बताया कि उनकी बेटी बीए फाइनल ईयर में है. उनकी एक और बेटी है. उन्होंने बताया कि अपनी 22 वर्षीय बेटी की जान बचने की उम्मीद उन्होंने छोड़ दी थी लेकिन हिम्मत नहीं हारी. तीन बड़े प्राइवेट अस्पतालों ने हाथ खड़े कर दिए थे लेकिन यहां पर इस मामले को देखा गया. इलाज करके सर्जरी की गई और उनकी बेटी की जान बचा ली गई.

दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए यह काम जरूरी
डॉ. रजत चोपड़ा और डॉक्टर सुनील कुमार बरनवाल ने बताया कि दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप अपने ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच करते रहें ताकि ब्रेन स्ट्रोक से आप बच सकें. अगर आपके परिवार में किसी को ब्रेन स्ट्रोक हुआ है तो आपको ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है. रोज आधे घंटे पैदल चलें और खुद को स्वस्थ रखें. जंक फूड न खाएं. उन्होंने बताया कि अगर किसी को ब्रेन स्ट्रोक होता है या दिमाग से जुड़ी हुई कोई भी बीमारी होती है तो उसके शुरुआती लक्षण बहुत कम ऐसा होता है जब दिखते हैं. इसीलिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि अपने आप को फिट रखें. डिप्रेशन, तनाव, हाई शुगर और हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारी से जूझ रहे मरीजों को सावधान रहने की ज्यादा जरूरत होती है. अच्छी डाइट लें. हरी सब्जियां और मौसमी फलों को खाएं.

About the Author

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *