Last Updated:
Medical Footwear: अक्सर ऐसा होता है, जब जूते चप्पल पहनने के बाद कमर दर्द, पैरों में दर्द और एड़ियों में दर्द शुरू हो जाता है. कई लोगों के घुटनों तक में दर्द होने लगता है. कई बार लोग अपने वजन के हिसाब से जूते चप्पल नहीं पहनते हैं, जिस वजह से उन्हें चलने फिरने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. ऐसे में अलीगढ़ के रहने वाले एक शख्स ने दिल्ली एनसीआर समेत पूरे भारत में करीब 4 साल रिसर्च करने के बाद एक ऐसे मेडिकल फुटवियर बनाया है, जो हर बीमारी के हिसाब से तैयार किया गया है.
बता दें कि डायबिटीज के मरीजों के लिए अलग जूते चप्पल, कमर पीठ गर्दन में दर्द वालों के लिए अलग जूते चप्पल और जिनका ज्यादा वजन होता है, उनके लिए अलग जूते चप्पल डिजाइन किए गए हैं, जिसे पहनने के बाद शरीर में आपको किसी भी तरह की कोई दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा.
आप आराम से चल फिर सकेंगे. किसी भी जूते या चप्पल को पहनने के बाद आपको किसी भी तरह का कोई दर्द नहीं सहना होगा. यह अनोखी पहल की है ‘लीफ ऑर्थो’ नाम की कंपनी ने, जिसके कंपनी सदस्य ध्रुव अरोड़ा ने भारत मंडपम में आयोजित इंडिया हेल्थ 2026 में शामिल होकर लोकल 18 से खास बातचीत की.
ध्रुव अरोड़ा ने बताया कि मार्केट में बहुत सारे प्रकार के जूते- चप्पल मिलते हैं. ब्रांडेड और नॉन ब्रांडेड दोनों. कई मेडिकल सपोर्ट वाले भी फुटवियर मिलते हैं, लेकिन इन सब में डिजाइनिंग के दौरान इन्हें आपके पैरों के आकार के हिसाब से ही तैयार किया गया होता है. यही वजह है कि जब आप इन्हें पहनते हैं, तो आपकी कमर दर्द, पैरों में दर्द, घुटने में दर्द और कई बार एड़ियों तक में दर्द होने लग जाता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
उन्होंने बताया कि कई बार जूते- चप्पल आपके वजन को सह नहीं पाते हैं, जिस वजह से आपको चलने फिरने में दिक्कत होती है. उन्होंने बताया कि आर्च सपोर्ट वाले जूते पैरों के निचले हिस्से (मेहराब) को सही आकार देते हैं, जिससे चलने-फिरने में दर्द कम होता है और पैर सही स्थिति में रहते हैं. ये फ्लैट फीट (सपाट पैर) या प्लांटार फेशिआइटिस (एड़ी का दर्द) से पीड़ित लोगों के लिए बहुत उपयोगी है.
ध्रुव अरोड़ा ने बताया कि उनके सभी जूते और चप्पल की कीमत 1800 रुपए से शुरू होती है और 2000 रुपए से लेकर 3500 रुपए तक कीमत है. उन्होंने यह भी बताया कि लीफ ऑर्थो नाम की उनकी वेबसाइट है, जहां से लोग आसानी से जाकर ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं. उन्होंने यह भी बताया कि इन जूते- चप्पलों की एक से डेढ़ साल तक की वारंटी होती है. यानी अगर आप एक बार अपना पैसा लगाएंगे तो एक से डेढ़ साल तक आपको दोबारा कोई जूते चप्पल खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
