अचानक बदला द‍िल्‍ली-NCR का मौसम, पहले तेज आंधी, फ‍िर झमाझम बार‍िश ने भ‍िगाया  

होमताजा खबरDelhi

अचानक बदला द‍िल्‍ली-NCR का मौसम, पहले तेज आंधी, फ‍िर झमाझम बार‍िश ने भ‍िगाया  

Last Updated:

दिल्ली-NCR में अचानक मौसम बदल गया; तेज आंधी के बाद मूसलाधार बारिश होने लगी. उससे पहले मौसम में अच्‍छी धूप ख‍िली हुई थी और बार‍िश की कोई संभावना नहीं द‍िखाई दे रही थी.

द‍िल्‍ली एनसीआर में अचानक मौसम बदल गया और आंधी के बाद बार‍िश होने लगी. (फाइल फोटो)

द‍िल्‍ली-एनसीआर में दोपहर में अचानक मौसम का म‍िजाज बदल गया. कुछ देर तेज हवाएं चलने के बाद अचानक बादल गरजने लगे और फ‍िर बार‍िश होने लगी. उससे पहले सुबह से मौसम सामान्‍य था और धूप ख‍ि‍ल रही थी. आज दोपहर 12 बजे तक मौसम में बदलाव की कोई संभावना नहीं द‍िखाई दे रही थी लेक‍िन करीब डेढ़ बजे के आसपास तेज हवाएं चलीं और फ‍िर अचानक बार‍िश होने लगी.

भारतीय मौसम व‍िभाग ने 11 स‍ितंबर के ल‍िए जारी स्‍थानीय मौसम रिपोर्ट में आज आसमान क बादलों से घ‍िरे होने की संभावना जताई थी. साथ ही हल्‍की बार‍िश का अनुमान लगाया था. हालांक‍ि आईएमडी की भव‍िष्‍यवाणी के व‍िपरीत आज ज्‍यादातर इलाकों में अच्‍छी धूप ख‍िली. कुछ जगहों पर आसमान में बादल छाए रहे.

अनुमान के मुताबि‍क आज तापमान में भी बढ़ोत्‍तरी का अनुमान लगाया गया था. न्‍यूनतम तापमान 27 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस जबक‍ि अध‍िकतम तापमान 33 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस के आसपास रहने की संभावना जताई गई थी. वहीं नमी के ज्‍यादा रहने की बात भी कही गई थी.

हालांक‍ि य‍ह बार‍िश ज्‍यादा देर तक नहीं चली और कुछ देर में ही फ‍िर से मौसम खुल गया. फ‍िर से आसमान में धूप न‍िकल आई. यह बार‍िश सभी इलाकों में नहीं हुई.

बता दें क‍ि यह मॉनसून का आखि‍री महीना चल रहा है. भारतीय मौसम व‍ि‍भाग ने इस महीने में कम बार‍िश की संभावना जताई है. अल-नीनो के प्रभाव के चलते इस बार मॉनसून में औसत से कम बार‍िश का अनुमान लगाया गया है. इस महीने भी बार‍िश बहुत ज्‍यादा होने की संभावना कम है, हालांक‍ि बीच-बीच में मौसम का मि‍जाज बदलता रहेगा. प‍िछले महीने की बात करें तो अगस्‍त में बार‍िश काफी कम रही और यह 125 साल में सबसे कम बार‍िश वाला अगस्‍त दर्ज क‍िया गया. यही हाल जून का था.  स‍ितंबर के गुजरने के बाद मौसम व‍िभाग इन पूरे चार महीनों में औसत बार‍िश का र‍िकॉर्ड देगा, ज‍िससे पता चलेगा क‍ि इस बार बार‍िश क‍ितनी कम रही है.

About the Author

प्रिया गौतमSenior Correspondent

Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *