मेट्रो, बाजार, बस अड्डा… BRICS समिट के चलते दिल्‍ली-NCR में क्‍या खुला-क्‍या बंद? चेक कर लें पूरी लिस्‍ट

होमताजा खबरDelhi

मेट्रो, बाजार, बस अड्डा… BRICS के चलते दिल्‍ली-NCR में क्‍या खुला-क्‍या बंद?

Last Updated:

BRICS Summit Restrictions: दिल्ली में बिक्‍स समिट 11 से 13 सितंबर तगड़ी नाकेबंदी के बीच शुरू होने जा रहा है. अगर आप घर से बाहर निकलने का मन बना रहे हैं तो रुकिए. राष्ट्रपति भवन और अमृत उद्यान के दरवाजे आम जनता के लिए पूरी तरह लॉक हो चुके हैं. स्कूल, दफ्तर और अदालतें भी बंद कर दी गई हैं. सीपी के बाजार और मेट्रो तो खुले हैं, पर 22 डायवर्जन का ऐसा जाल बिछा है कि बिना जाने निकले तो रास्ते में ही फंस जाएंगे.

ब्रिक्‍स समिट शुरू होने जा रहा है.

दिल्लीवालों… राजधानी में इंटरनेशनल लेवल का वीवीआईपी मूवमेंट शुरू होने वाला है. 11 से 13 सितंबर तक दिल्ली में 18वां BRICS समिट होने जा रहा है. लुटियंस दिल्ली से लेकर इंडिया गेट तक सब कुछ फुल ऑन हाइपर-सिक्योरिटी मोड में चला गया है. अगर आप सोच रहे हैं कि इस वीकेंड सीपी में चिल करना है या राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान में रील बनानी है तो रुक जाओ. वरना नो-एंट्री का बोर्ड देखकर मूड खराब हो जाएगा. वीवीआईपी मूवमेंट और सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए दिल्ली सरकार, केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस ने कड़े इंतजाम किए हैं. तो चलिए, बिना किसी हैसल के सीधे पॉइंट पर आते हैं और जानते हैं कि दिल्ली में क्या-क्या खुला रहेगा और कहां-कहां ताले लटके मिलेंगे.

क्या-क्या रहेगा पूरी तरह बंद?

• राष्ट्रपति भवन और अमृत उद्यान: प्रशासनिक और सुरक्षा कारणों से 11 से 13 सितंबर तक राष्ट्रपति भवन, राष्ट्रपति भवन संग्रहालय और ‘अमृत उद्यान’ में आम जनता का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा. इसके अलावा 12 सितंबर (शनिवार) को होने वाला ‘चेंज-ऑफ-गार्ड’ (गार्ड परिवर्तन) समारोह भी रद्द कर दिया गया है.
• स्कूल व शैक्षणिक संस्थान: शिक्षा निदेशालय (DoE) के आदेश के तहत 11 सितंबर को दिल्ली के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे. वीकेंड के कारण अब स्कूल सीधे 14 सितंबर (सोमवार) को खुलेंगे.
• सरकारी दफ्तर व कोर्ट: दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार के प्रशासनिक कार्यालयों में 11 सितंबर का अवकाश घोषित किया गया है. इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट, दिल्ली हाई कोर्ट और सभी अधीनस्थ (निचली) अदालतें 11 और 12 सितंबर को बंद रहेंगी. 11-12 सितंबर के कोर्ट केस अब 14 सितंबर को सुने जाएंगे, जबकि 12 सितंबर को होने वाली ‘नेशनल लोक अदालत’ को टालकर अब 10 अक्टूबर कर दिया गया है.
• दिल्ली मेट्रो म्यूजियम: सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर स्थित दिल्ली मेट्रो म्यूजियम 11 से 13 सितंबर तक आम लोगों के लिए बंद रहेगा. साप्ताहिक छुट्टी (सोमवार) के बाद यह 15 सितंबर को दोबारा खुलेगा.
• सुरक्षा घेरे में कैब पिक-अप पर रोक: लुटियंस दिल्ली के हाई-सिक्योरिटी जोन्स में ओला, उबर और रैपिडो जैसी ऐप-बेस्ड टैक्सियों के पिक-अप और ड्रॉप-ऑफ पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी.

क्या-क्या खुला रहेगा और सामान्य चलेगा?

• कनॉट प्लेस व व्यापारिक बाजार: न्यू दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन (NDTA) ने स्पष्ट किया है कि कनॉट प्लेस (CP) समेत दिल्ली के प्रमुख बाजार 11 से 13 सितंबर तक पूरी तरह खुले रहेंगे. लोग खरीदारी और डाइनिंग के लिए जा सकते हैं, हालांकि ट्रैफिक डायवर्जन का पालन करना होगा.
• दिल्ली मेट्रो: मेट्रो सेवाएं सभी लाइनों पर अपने तय समय के अनुसार चालू रहेंगी. केवल वीवीआईपी काफिले के गुजरने के समय सुप्रीम कोर्ट और मंडी हाउस जैसे विशिष्ट स्टेशनों के चुनिंदा गेट्स को अस्थायी रूप से नियंत्रित किया जा सकता है.
• अस्पताल व आवश्यक सेवाएं: सभी आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं, एम्बुलेंस, दवा की दुकानें, पेट्रोल पंप और राशन की दुकानें 24 घंटे निर्बाध रूप से चालू रहेंगी.
• बैंक, एटीएम और वित्तीय बाजार: दिल्ली-एनसीआर में सभी कमर्शियल बैंक, एटीएम सेवाएं और वित्तीय बाजार सामान्य रूप से काम करेंगे.
• हवाई अड्डे और रेलवे स्टेशन: इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट, नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन सामान्य रूप से संचालित होंगे.

दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी और 22 डायवर्जन पॉइंट्स
एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस (ट्रैफिक) दिनेश कुमार गुप्ता के अनुसार, वीवीआईपी काफिलों की सुरक्षित आवाजाही के लिए दिल्ली पुलिस ने 22 मुख्य डायवर्जन पॉइंट्स बनाए हैं. पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे लुटियंस दिल्ली, सरदार पटेल मार्ग, मदर टेरेसा मार्ग और मथुरा रोड की तरफ अकारण यात्रा करने से बचें. सफर पर निकलने से पहले गूगल मैप्स या दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सोशल मीडिया हैंडल्स पर जारी एडवाइजरी जरूर चेक कर लें.

About the Author

Sandeep GuptaChief Sub Editor

पत्रकारिता में 16 वर्षों से अधिक का सुदीर्घ अनुभव रखने वाले संदीप गुप्ता वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर होम पेज पर जिम्‍मेदारी संभाल रहे हैं. जटिल और सामरिक विषयों को बेहद सरल भाषा में पाठकों त…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *