जहानाबाद में यहां नमकीन और काला जामुन का मिलेगा 'कॉम्बो' टेस्ट, ₹20 में आ जाएगा मजा

Last Updated:

Jehanabad famous sweets: जहानाबाद के घोसी बाजार में 35 साल पुरानी कारू मिठाई दुकान अपने ₹20 के नमकीन सेव और 2 काला जामुन के प्लेट के लिए मशहूर है. युवा और बुजुर्ग दोनों ही इसके बेहतरीन स्वाद और कम कीमत के कारण यहां आते हैं.

जहानाबाद: हर बाजार में खान-पान की कोई न कोई ऐसी दुकान होती है, जो खास आइटम के लिए मशहूर होती है. वहां ग्राहकों की भीड़ भी खूब लगती है. दूर दराज से हर दिन लोग खाना का आनंद लेने को पहुंचते हैं. ऐसी ही एक दुकान है, बिहार के जहानाबाद जिले की. यह मिठाई दुकान 35 साल पुरानी है. जिस तरह दुकान पुरानी है, उस तरह यहां का स्वाद भी बहुत शानदार है. जिले के घोसी बाज़ार में बस स्टैंड के पास कारू मिठाई दुकान है. यहां पर 20 रुपए वाला प्लेट काफी मशहूर है. इस प्लेट में नमकीन सेव और 2 पीस काला जामुन का स्वाद मिलता है.

युवा से लेकर बुजुर्गों तक की भीड़ जुटती
20 रुपए प्लेट वाला नाश्ता का शौकीन न सिर्फ आजकल के युवा वर्ग हैं, बल्कि बुजुर्गों का भी यह पसंदीदा नाश्ता है. यही कारण है कि हर दिन शाम में युवा से लेकर बुजुर्गों तक की भीड़ जुटती है. कई ग्राहक ऐसे भी हैं, जो सालों साल से नाश्ता का आनंद उठाते आ रहे हैं. कुछ समय पहले तक 15 रुपए में ही 2 पीस मिठाई और नमकीन सेव का नाश्ता मिल जाता था, लेकिन बढ़ती महंगाई के चलते ही आज यहां भी नाश्ता का रेट बढ़ गया है. हालांकि, जिस प्रकार से 2 काला जामुन महज 12 रुपए में हो जाता है. यह भी आज के हिसाब से बहुत सस्ता है.

35 साल सेवा कर रही है यह दुकान
दुकानदार धनंजय कुमार बताते हैं कि हमारी दुकान 35 साल पुरानी है. यह बस स्टैंड के पास है. यहां का पसंदीदा आइटम काला जामुन और नमकीन सेव है, जिसका लुत्फ न सिर्फ युवा, बल्कि बुजुर्ग भी उठाते हैं. कई ग्राहक ऐसे भी हैं, जो 20 साल से हमारी दुकान में आते हैं और वो नाश्ता का आनंद उठाते हैं. हर दिन यहां पर 700 से 800 पीस काला जामुन निकल जाता है. इसके अलावा जब कोई अवसर रहता है तो कहीं ज्यादा बिक्री होती है.”

कम कीमत में स्वाद बेहतर
वहीं, 20 साल से नाश्ता का लुत्फ उठा रहे राम विष्णु शर्मा ने कहा कि हमारी यह पसंदीदा दुकान है. यहां हम 20 साल से सेव और काला जामुन का लुत्फ उठा रहे हैं. इस जगह पर और जगहों से बेहतर स्वाद कम कीमत में मिलती है. यही कारण है कि ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है. इसके अलावा स्वाद भी बेहतरीन होता है. क्योंकि मिठाई से लेकर हर सामान आंखों के सामने ही तैयार किया जाता है.

10 किमी दूर से पहुंचते हैं ग्राहक
14 साल से कारीगर का काम कर रहे महेश कुमार का कहना है कि हम इस दुकान में लंबे समय से कार्य कर रहे हैं. यहां पर नाश्ता की भारी भीड़ लगती है. कोई पर्व त्यौहार में सामान ही नहीं बच पाता है. स्वाद और कम कीमत ने ग्राहकों को दूर दराज से भी खींचा है. कई ग्राहक आज भी 10 किमी दूर से पहुंच जाते हैं. हर दिन की 700 से 800 पीस की खपत होती है.

About the Author

Amit Ranjan

अमित रंजन वर्तमान में News18 में बिहार, झारखंड और दिल्ली से जुड़ी खबरों के समन्वय और संपादन का कार्य देख रहे हैं. खोजी पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है. राजनीति, शिक्षा, खेल, क्राईम और मौसम जैसे विषयों …

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *