Last Updated:
Tiles variety : क्या आप भी घर बनवा रहे हैं और वॉशरूम, बालकनी व कमरों में टाइल्स लगवाना चाहते हैं, लेकिन वैरायटी या कीमत को लेकर कन्फ्यूज हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. टाइल्स के साथ एक और चिंता उस पर पानी गिरते ही होने वाली फिसलन को लेकर भी होती है. लोकल 18 से मिर्जापुर के हाउसिंग एक्सपर्ट लकी कुमार सिंह बताते हैं कि फिसलने से बचने के लिए एंटी स्किड टाइल्स आती है, जिसे मैट टाइल्स कहते हैं. वॉशरूम हो, गैलरी हो, बालकनी हो या बरामदा इन जगहों पर पानी ज्यादा इस्तेमाल होता है. मैट टाइल्स को यहां आंख मूंदकर लगवा सकते हैं.
मिर्जापुर. अगर आप भी वॉशरूम, बालकनी और कमरों में टाइल्स लगवाना चाहते हैं, लेकिन वैरायटी को लेकर कन्फ्यूज हैं, तो परेशान मत होइये. किचन और वाशरूम के लिए एंटी स्किड टाइल्स आती है. मैट टाइल्स भी आपके लिए बेस्ट हो सकती है. घर के कमरों में ग्लोसी टाइल्स लगवा सकते हैं. जीवीटी टाइल्स भी आपके लिए परफेक्ट हो सकती है. अगर टाइल्स लगवाने में आने वाले बजट को लेकर परेशान हैं, तो उसकी भी चिंता छोड़ दीजिए. लोकल 18 से मिर्जापुर के हाउसिंग एक्सपर्ट लकी कुमार सिंह बताते हैं कि फिसलने से बचने के लिए एंटी स्किड टाइल्स आती है, जिसको मैट टाइल्स बोलते हैं. ये लगाना ज्यादा बेटर होता है. वॉशरूम हो, गैलरी हो, बालकनी हो या बरामदा इन जगहों पर इसका उपयोग कर सकते हैं. इन जगहों पर पानी का सबसे ज्यादा यूज होता है. पानी वाली जगहों पर ये टाइल्स फिसलने से बचाती है. इन स्थानों पर दो बाई चार या दो बाई दो का मैट टाइल्स लगवा सकते हैं. इसे आसानी से धुला भी जा सकता है. ज्यादा मेहनत की भी जरूरत नहीं पड़ती है.
कार्विंग सीरीज भी बेस्ट
लकी कुमार सिंह बताते हैं कि टाइल्स में भी कई वैरायटी आती हैं. एक कार्विंग सीरीज है, जो थोड़ा बेस्ट क्वालिटी होती है. एंटी स्किड भी बेहततरीन होती है. दोनों टाइल्स का उपयोग कर सकते हैं और आसानी से इन जगहों पर लगवा सकते हैं. घर के कमरों में अगर लगवाना हो तो शाइनिंग के हिसाब से ग्लोसी टाइल्स आती है. यह दो बाई चार साइज में होती है. ये कमरे के लिए बेस्ट है. जीवीटी टाइल्स भी कमरे के लिए उत्तम मानी जाती है.
किसकी कितनी कीमत
लकी सिंह के मुताबिक मैट, जीवीवी और ग्लोसी टाइल्स कमरे के लिए बेस्ट है. इनका दाम लगभग एक ही रहता है. कार्विंग की कीमत महंगी होती है. बाकी टाइल्स की कीमत 700, 750, 800, 900, 1000 और 1050 रुपये तक है. जैसी टाइल्स रहती है, उसका दाम वैसा ही रहता है. कमरे में लगाने के लिए दो बाई चार का ग्लोसी टाइल्स बेस्ट है. जीवीटी टाइल्स में पोर्सलिन और जीवीटी आती है. जीवीटी बेस्ट होती है. यह 800 से 850 रुपये में आती है. इसे आप ले सकते हैं.
About the Author
प्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…
