दिल्ली: नवरात्रि का त्योहार आते ही डांडिया और गरबा नाइट्स की तैयारियां शुरू हो जाती हैं. खासकर लड़कियों के बीच इस दौरान ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ ज्वेलरी पहनने का क्रेज काफी बढ़ जाता है, लेकिन अगर आपको लगता है कि खूबसूरत ज्वेलरी के लिए जेब ढीली करनी पड़ेगी, तो ऐसा बिल्कुल नहीं है. दिल्ली के जनपथ मार्केट में आपको बेहद कम कीमत में ऐसी ज्वेलरी मिल सकती है, जो आपके नवरात्रि लुक को और भी खूबसूरत बना देगी आइए साथ में जानते हैं.
मार्केट में घुसते ही बाईं तरफ मिलेगी दुकान
अगर आप जनपथ मार्केट में ज्वेलरी देखने जा रही हैं, तो इस दुकान को ढूंढना ज्यादा मुश्किल नहीं है. जनपथ मैन मार्केट में एंट्री करते ही बाईं तरफ शॉप नंबर M-44 पर यह दुकान मिल जाएगी. इसके अलावा आसपास Tibetan Lane की तरफ भी कई तरह की एक्सेसरीज और फैशन आइटम की दुकानें हैं, जहां आप नवरात्रि के लिए शॉपिंग कर सकती हैं.
₹50 में इयररिंग्स से नेकपीस तक
इस दुकान की खासियत इसकी कीमत है. यहां ₹50 से शुरू होने वाली कई ज्वेलरी और एक्सेसरीज़ उपलब्ध है. इयररिंग्स, नेकपीस और चंकी या लकड़ी की चूड़ियों सहित कई ऑप्शन उपलब्ध हैं. यानी अगर आप अपनी चनिया चोली या लहंगे के साथ मैचिंग ज्वेलरी ढूंढ रही हैं, तो कम बजट में कई ऑप्शन देख सकती हैं.
ये बाजार भी हैं काम के
ऐसे में अगर आप सिर्फ ज्वेलरी ही नहीं, बल्कि पूरा गरबा लुक तैयार करना चाहती हैं, तो दिल्ली के कुछ और बाजार भी अच्छे विकल्प हैं. सरोजिनी नगर में बजट में कपड़े, फुटवियर और फैशन एक्सेसरीज मिल जाती हैं. वहीं, लाजपत नगर सेंट्रल मार्केट ट्रेडिशनल कपड़ों, सूट, साड़ी और नवरात्रि के आउटफिट के लिए जाना जाता है.
इतने बजे तक कर सकते हैं शॉपिंग
वैसे तो जनपथ मार्केट और तिब्बती लेन हर दिन खुले रहते हैं, लेकिन यहां भीड़ बहुत होती है, इसलिए अगर आप जाएं तो समय लेकर जाएं, लेकिन अगर टाइमिंग की बात करें तो यह मार्केट सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक खुली ररती है.
