गाजियाबाद रोजगार मेला: 10वीं पास, ITI और ग्रेजुएट युवाओं के लिए 1500 नौकरियां, 80000 रुपये तक सैलरी पाने का मौका

Last Updated:

गाजियाबाद के युवाओं के लिए अच्छी खबर है. जिला सेवायोजन कार्यालय और एमएमएच कॉलेज के संयुक्त प्रयास से 25 सितंबर 2026 को बड़ा रोजगार मेला लगने जा रहा है. इसमें 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट युवाओं के लिए 1500 से ज्यादा पदों पर सीधी भर्ती होगी. चयनित अभ्यर्थियों को 12,000 रुपये से लेकर 80,000 रुपये प्रति माह तक का वेतन मिलेगा. मेले में शामिल होने के लिए रोजगार संगम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है.

गाजियाबाद रोजगार मेला: 80 हजार तक सैलरी, 10वीं पास से लेकर पीजी तक को मौका (फोटो-AI)

Rojgar Mela Ghaziabad: अगर आप नौकरी की तलाश में भटक रहे हैं, तो आपके लिए गाजियाबाद से एक बेहद काम की और अच्छी खबर सामने आई है. जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए एक बड़े मेले का आयोजन होने जा रहा है, जहां निजी यानी प्राइवेट क्षेत्र की कई नामी और प्रतिष्ठित कंपनियां सीधे इंटरव्यू लेकर उम्मीदवारों का चयन करेंगी. सबसे खास बात यह है कि इस मेले में 10वीं पास से लेकर उच्च शिक्षा प्राप्त युवाओं तक के लिए शानदार मौके उपलब्ध रहेंगे.

एमएमएच कॉलेज परिसर में सजेगा रोजगार का मंच
जिला सेवायोजन अधिकारी गौतम घोष ने जानकारी देते हुए बताया कि गाजियाबाद के युवाओं के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय और एमएमएच कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में इस रोजगार मेले की तैयारी की गई है. यह आयोजन आगामी 25 सितंबर 2026 को सुबह 10:00 बजे से शुरू होगा. मेले का आयोजन स्थल एमएमएच कॉलेज, पश्चिमी मॉडल टाउन, गाजियाबाद तय किया गया है. इच्छुक उम्मीदवार समय पर पहुंचकर इस मौके का फायदा उठा सकते है.

1500 से अधिक पद, सैलरी 80 हजार रुपये तक
इस रोजगार मेले में विभिन्न कंपनियों की ओर से 1500 से भी ज्यादा रिक्त पदों पर भर्तियां निकाली जाएंगी. शैक्षिक योग्यता के आधार पर हर वर्ग के लिए यहां विकल्प मौजूद हैं:

  • शैक्षिक योग्यता: हाईस्कूल (10वीं), इंटरमीडिएट, आईटीआई (ITI), डिप्लोमा धारक, स्नातक (Graduation) और परास्नातक (PG) उत्तीर्ण युवा इसमें भाग ले सकते हैं.
  • आयु सीमा: मेले में शामिल होने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष तय की गई है.
  • वेतनमान: चयनित अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता, पद और अनुभव के अनुसार 12,000 रुपये से लेकर 80,000 रुपये प्रति माह तक का आकर्षक वेतन पैकेज मिलेगा.

चयन प्रक्रिया: सीधे साक्षात्कार से होगा चुनाव
इस रोजगार मेले में किसी भी तरह की कठिन लिखित परीक्षा नहीं होगी. निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियां मौके पर ही अभ्यर्थियों का आमने-सामने इंटरव्यू (साक्षात्कार) लेंगी. जो युवा इंटरव्यू में बेहतर प्रदर्शन करेंगे, उन्हें कंपनी के नियमों के मुताबिक मौके पर ही शॉर्टलिस्ट या ऑफर लेटर जारी कर दिया जाएगा.

पोर्टल पर ऐसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (स्टेप-बाय-स्टेप)

मेले में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले उत्तर प्रदेश सरकार के सेवायोजन पोर्टल पर खुद को रजिस्टर करना होगा. इसके नियम इस प्रकार हैं:

  1. सबसे पहले विभागीय आधिकारिक वेबसाइट rojgaarsangam.up.gov.in पर जाएं.
  2. होमपेज पर ‘जॉब सीकर’ के विकल्प पर क्लिक कर अपना नया रजिस्ट्रेशन करें.
  3. रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने पर आपको एक लॉगिन आईडी और पासवर्ड मिलेगा.
  4. अब आईडी-पासवर्ड से पोर्टल पर लॉगिन करें और अपनी व्यक्तिगत जानकारी व शैक्षिक योग्यता से जुड़ा फॉर्म ध्यानपूर्वक भरें.
  5. फॉर्म का अंतिम पेज भरकर सबमिट करने पर आपको एक स्थायी पंजीकरण संख्या (Registration Number) प्राप्त होगी.
  6. ध्यान रहे कि यह पंजीकरण संख्या आगामी तीन वर्षों के लिए मान्य रहेगी, जिससे आप भविष्य के मेलों में भी आसानी से शामिल हो सकेंगे.

इंटरव्यू के दिन इन जरूरी दस्तावेजों को साथ लाना न भूलें
पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन पूरा करने के बाद अभ्यर्थियों को 25 सितंबर 2026 की सुबह ठीक 10:00 बजे एमएमएच कॉलेज, पश्चिमी मॉडल टाउन, गाजियाबाद पहुंचना होगा. मेले में शामिल होते समय अपने सभी मूल शैक्षिक प्रमाण पत्रों की फोटोकॉपी (छायाप्रति), पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड और अपना अपडेटेड बायोडाटा (रिज्यूम) के कम से कम 3-4 सेट जरूर साथ रखें, ताकि अलग-अलग कंपनियों में आवेदन करते समय किसी तरह की असुविधा न हो.

About the Author

Rahul Goel

Rahul Goel is a senior journalist with over 15 years of experience in print and digital media. He currently serves as a Coordinator and Publisher at News18 Hindi, managing State and Local18 content operations a…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *