नोएडा सेक्टर-105 में जर्जर मकानों और झाड़ियों से बढ़ा खतरा, RWA ने CEO से मांगी सख्त कार्रवाई

Last Updated:

Noida Latest News: नोएडा के सेक्टर-105 में खाली पड़े प्लॉट और लंबे समय से बंद पड़े मकान अब लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गए हैं. RWA का आरोप है कि कई भूखंडों में घनी झाड़ियां उग आई हैं और जर्जर निर्माण खंडहर में बदल चुके हैं. ऐसे स्थानों पर सांप-बिच्छुओं के साथ असामाजिक तत्वों के छिपने का खतरा भी बना हुआ है.

नोएडा सेक्टर-105 में जर्जर मकानों और झाड़-झंखाड़ से मंडराया जानलेवा खतरा.

नोएडा: यूपी में नोएडा के सेक्टर-105 में खाली पड़े भूखंड और लंबे समय से देखरेख के अभाव में जर्जर हो चुके मकान अब स्थानीय लोगों के लिए चिंता का कारण बन गए हैं. कई प्लॉटों में घनी झाड़ियां उग आई हैं, जबकि कुछ निर्माण खंडहर में तब्दील हो चुके हैं. RWA का कहना है कि इन जगहों पर सांप-बिच्छुओं के साथ असामाजिक तत्वों के छिपने का खतरा भी बना हुआ है.

सेक्टर में A-005, B-78 और D-236 समेत कई ऐसे भूखंड बताए जा रहे हैं, जहां लंबे समय से साफ-सफाई नहीं हुई है. झाड़ियों और कचरे के कारण इन जगहों पर दिन के समय भी जाना मुश्किल है. स्थानीय लोगों को डर है कि अगर जल्द सफाई नहीं कराई गई तो यहां से निकलने वाले जहरीले जीव आसपास के घरों तक पहुंच सकते हैं.

RWA ने CEO को भेजा पत्र
मामले को गंभीरता से लेते हुए सेक्टर-105 RWA के अध्यक्ष दिव्य कृष्णात्रेय ने नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) को पत्र भेजा है. RWA ने प्राधिकरण से ऐसे भूखंडों और जर्जर निर्माणों का तत्काल निरीक्षण कराने की मांग की है. RWA अध्यक्ष का कहना है कि कोई व्यक्ति प्लॉट खरीदकर उसे लंबे समय तक लावारिस हालत में नहीं छोड़ सकता. इससे सिर्फ उस संपत्ति को नुकसान नहीं होता, बल्कि आसपास रहने वाले लोगों की सुरक्षा और स्वास्थ्य पर भी असर पड़ता है.

तुरंत सफाई और जुर्माने की मांग
RWA ने मांग की है कि सेक्टर में खाली और झाड़ियों से घिरे भूखंडों की जल्द से जल्द सफाई कराई जाए. इसके साथ ही जिन प्लॉट मालिकों की लापरवाही के कारण यह स्थिति बनी है, उनके खिलाफ नियमों के तहत भारी जुर्माना और सख्त कार्रवाई की जाए. निवासियों का कहना है कि जर्जर मकानों और झाड़ियों की वजह से इलाके में डर का माहौल बना हुआ है. खासतौर पर बच्चों, बुजुर्गों और आसपास से गुजरने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता है.

RWA ने प्राधिकरण से अपील की है कि मामले को सिर्फ शिकायत तक सीमित न रखा जाए, बल्कि मौके पर टीम भेजकर स्थिति का जायजा लिया जाए और जल्द कार्रवाई की जाए. लोगों का कहना है कि समय रहते सफाई और सुरक्षा के इंतजाम किए गए तो किसी बड़े हादसे की आशंका को टाला जा सकता है.

About the Author

Abhijeet ChauhanSub-Editor

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *