पत्‍नी ने कुछ ऐसा देख लिया, जिसने पति को बना दिया वहशी, 300 CCTV फुटेज खंगालने के बाद खुला असल राज

Last Updated:

बाजार से अचानक घर वापस आई पत्‍नी ने कुछ ऐसा देख लिया, जिसने उसके पति को बहशी बना दिया. इस अपराध की कडि़यों को जोड़ने के लिए पुलिस को 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी पड़ी. इसके बाद जो सच सामने आया वह किसी को भी चौंकाने के लिए काफी थी. क्‍या है पूरा मामला और पत्‍नी ने ऐसा क्‍या देख लिया, जानने के लिए पढ़ें पूरी कहानी.

300 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और सीडीआर रिपोर्ट ने आखिरकार पुलिस को कालितों के दरवाजे तक पहुंचा ही दिया. (एआई इमेज)

दिल्ली क्राइम न्‍यूज. बाजार से अचानक घर वापस आई शबीला खातून ने कुछ ऐसा देख लिया, जिसने उसके पति लाल बाबू को पूरी तरह से वहशी बना दिया. इसके बाद, परिस्थितियां कुछ ऐसी बनी, जिन्‍होंने शबीला की जिंदगी ही छीन ली. अब इस मामले में दिल्‍ली पुलिस ने उसके पति लाल बाबू और उसकी गर्लफ्रेंड रुखसार को गिरफ्तार किया है. पुलिस का दावा है कि शबीला की हत्या की वजह लाल बाबू और रुखसार के बीच चल रहा एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर था.

दोनों शादी करना चाहते थे और इसके लिए शबीला को रास्ते से हटाने की साजिश रची गई थी. वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी बीते कई दिनों से अलग-अलग ठिकानों में छिपकर पुलिस को चकमा देने की कोशिश कर रहे थे. करीब 300 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) खंगालने के बाद पुलिस को न केवल इस वारदात की पूरी कहानी समझ में आ गई, बल्कि वह आरोपियों तक पहुंचने में भी सफल हो गई.

29 अगस्त को क्या हुआ?

  1. दिल्‍ली पुलिस के वरिष्‍ठ अधिकारी के अनुसार, 29 अगस्त को शबीला खातून अपने बच्चे के साथ घर से बाहर गई थी. इसी दौरान उसके पति लाल बाबू ने अपने माशूका रुखसार को अपने घर बुला लिया. दोनों घर के अंदर मौजूद थे. कुछ देर बाद जब शबीला अचानक अपने घर वापस लौट आई.
  2. घर में अपने पति के साथ रुखसार की मौजूदगी देख वह आग बबूला हो गई. वहीं, अपनी पत्‍नी पर काबू पाने के लिए आरोपी लाल बाबू ने उसकी गर्दन दबोच ली. शबीला ने जवाबी हमला शुरू किया तो रुखसार भी बीच में आ गई. दोनों ने पूरी ताकत से शबीला को बाथरूम की तरफ धक्‍का दे दिया.
  3. शबीला सीधे बाथरूम में जाकर गिरी और उसका सिर स्‍लेप ऊंचे स्‍लैब से जा टकराया. पुलिस के अनुसार, यह टक्‍कर इतनी तेज थी कि शबीला की मौके पर ही मौत हो गई. इसी दिन, शबीला के भाई ने इस वारदात के बारे में पुलिस को फोन कर जानकारी दी. पुलिस जब मौके पर पहुंची तो घर में शबीला का शव मिला.
  4. तफ्तीश के दौरान, पुलिस को शबीला के शरीर पर चोट के कई निशान मिले थे. साथ ही, जिस समय पुलिस टीम मौका-ए-वारदात पर पहुंची, उस समय घर में न तो शबीला का पति लाल बाबू मौजूद था और न ही उसका बच्चा. ऐसे में पुलिस का शुरुआती शक लाल बाबू पर केंद्रित हो गई.
  5. पुलिस ने लाल बाबू और करीब‍ियों की गतिविधियों का पता लगाने के लिए कॉल डिटेल रिकॉर्ड खंगालना शुरू किया. इसके साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी जुटाई गई. करीब 300 सीसीटीवी कैमरों को खंगालने के बाद पुलिस को पता चला कि हत्या के बाद रुखसार मौके से निकल गई थी.
  6. आरोपी रुखसार ने अपना चेहरा दुपट्टे से ढक रखा था, ताकि उसकी पहचान आसानी से न हो सके. दूसरी तरफ लाल बाबू अपने बच्चे के साथ वहां से निकला. उसने रैप‍िडो की राइड बुक की और नोएडा चला गया. नोएडा में उसका चचेरा भाई ओसामा रहता था.
  7. पुलिस के मुताबिक, लाल बाबू वहां ओसामा से मिला. इसके बाद वह अपने बच्चे को लेकर सीतामढ़ी गया और बच्चे को अपने माता-पिता के पास छोड़ दिया. इसके बाद लाल बाबू सीतामढ़ी से मुंबई चला गया. पुलिस ने उसकी गतिविधियों की कड़ी जोड़ते हुए ओसामा की भूमिका और उसकी मौजूदगी की भी जांच की.
  8. पुलिस के मुताबिक, ओसामा सीतामढ़ी में ही रुक गया था. इसके बाद उसे वहीं से गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं, लाल बाबू मुंबई जाने के बाद आखिरकार वापस दिल्ली लौट आया. पुलिस ने उसे दिल्ली में गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान पुलिस को हत्या की वजह और रुखसार की भूमिका के बारे में अहम जानकारी मिली.

दिल्‍ली के बवाना से अरेस्‍ट हुई रुखसार

पुलिस के अनुसार, लाल बाबू से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने रुखसार की तलाश शुरू की. आखिरकार रुखसार को दिल्ली के बवाना इलाके की JJ कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि इस हत्याकांड के पीछे लाल बाबू और रुखसार का प्रेम संबंध था. दोनों के बीच एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर चल रहा था. लाल बाबू रुखसार से शादी करना चाहता था. लेकिन उसकी शादी शबीला खातून से हुई थी. ऐसे में दोनों ने शबीला को रास्ते से हटाने की साजिश रची थी.

इस तरह वारदात को दिया गया अंजाम

पुलिस का दावा है कि इसी साजिश के तहत 29 अगस्त को रुखसार को घर बुलाया गया और शबीला के लौटने के बाद दोनों ने मिलकर उस पर हमला कर दिया. इस तरह शबीला की मौत के बाद दोनों ने अलग-अलग दिशाओं में जाकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की. लेकिन सीडीआर और सीसीटीवी फुटेज से मिले सुरागों ने उन्‍हें सलाखों के पीछे भेज दिया.

About the Author

अनूप कुमार मिश्रAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *