Last Updated:
सिंटा में अंदरूनी कलह के चलते कई सदस्य इस्तीफा दे चुके थे. इसलिए, नए सिरे से यहां चुनाव हुए, जिसमें कई फिल्मी हस्तियों ने हिस्सा लिया. वोटिंग के बीच अभिनेता मुकेश ऋषि ने अपना दर्ज बयां किया, तो बिंदु दारा सिंह ने कलाकारों से और संस्था से खास अपील की. कुनिका सदानंद ने चुनाव पर फिर से खुशी जताई. कुनिका सदानंद ने नई कमेटी से कलाकारों की पेमेंट सिक्योरिटी, महिलाओं की सुरक्षा और समानता की मांग की.
सिंटा चुनाव पर बोले एक्टर्स. (फोटो साभार: IANS)
नई दिल्ली: ‘सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स असोसिएशन’ (सिंटा) के कई सदस्य इस्तीफा दे चुके हैं. कलाकारों के बीच अंदरूनी कलह के बाद शनिवार 12 सितंबर को चुनाव आयोजित हुए. इसमें सिनेमा जगत की तमाम हस्तियों ने शिरकत की. एक्टर मुकेश ऋषि, कुनिका सदानंद और बिंदु दारा सिंह ने वोट देने के बाद आईएएनएस के साथ बातचीत की.
मुकेश ऋषि ने कहा, ‘इलेक्शन होने थे क्योंकि ज्यादातर लोगों ने रिजाइन किया था. उसका दूसरा ऑप्शन तो यह है कि चुनाव होने चाहिए, जिसे चुनाव में आना है और खड़ा होना है. उन्हें दूसरा मौका मिला है. उसी वोटिंग के लिए मैं आया था और अपने सभी दोस्तों को शुभकामनाएं दी. हालांकि, शाम को पता चल जाएगा कि कौन जीतेगा और जो जीतेगा, उसे मेरी तरफ से बधाई. वे लोग सिंटा के लिए बेहतर काम करें.’
चुनाव पर जताई खुशी
एक्टर ने कहा, ‘मैं तो बस यही कहूंगा कि जहां मन न लगे वो जगह छोड़ देनी चाहिए. मैं भी उनमें से हूं. मुझे समझ में नहीं आ रहा था, तो मैंने छोड़ दिया था. अब वे (पद्मिनी और पूनम) क्या सोच रही हैं, क्या करना चाहती हैं, ये वो ही जानें.’ कुनिका सदानंद ने आईएएनएस के साथ बातचीत में कहा, ‘देखकर मुझे खुशी हो रही है कि वोट फिर से हो रहे हैं. उम्मीद करती हूं कि जो नई कमेटी चुनकर आएगी, वो अच्छा काम करेगी. आर्टिस्ट के काम और पेमेंट की सिक्योरिटी होनी चाहिए, महिलाओं की सेफ्टी और आर्टिस्ट को समानता मिलनी चाहिए.’
बिंदु दारा सिंह की अपील
बिंदु दारा सिंह ने कहा, ‘पहले सिंटा का टाइम दो साल का था, लेकिन हमने तीन साल कर दिया था. उस बीच कमेटी ने अच्छा काम किया था, लेकिन लड़ाइयां बहुत हो रही थीं. उसके चक्कर में ग्रुप बन गए थे, वे आपस में लड़ते थे. इससे चीजें खराब हो गई थीं, जिस वजह से जाने का मन भी नहीं करता था. अब जो लोग जीतकर आएंगे, मैं उनसे रिक्वेस्ट करता हूं कि सिंटा का काम ओपन कर दिया जाए, जिससे लोगों पता चले कि क्या हो रहा है.’
About the Author
अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…
और पढ़ें
