Last Updated:
Delhi Famous Street Food Places: देश की राजधानी दिल्ली एक ऐसी जगह है जहां पर खाने-पीने की आपको कमी नहीं मिलेगी. इतने आइटम आपको मिलेंगे जिसमें इतनी वैरायटी होगी कि आप देखकर दंग रह जाएंगे. हर एक दुकान पर अलग-अलग स्वाद का खाना पीना आपको यहां पर मिलेगा इसीलिए दिल्ली में स्वाद चखने के लिए न सिर्फ देश बल्कि विदेशों तक से लोग आते हैं. यहां का खानपान पूरे विश्व में मशहूर है.
दिल्ली में खाने पीने के मामले में सबसे बेस्ट जगह लाजपत नगर और नेहरू प्लेस है. ये जगह ऐसी है, जहां पर आपको दही भल्ले से लेकर जूस, कोल्ड कॉफी, कोल्ड ड्रिंक सब कुछ मिलेगा, लेकिन यहां का मटका मोमो भी आजकल खूब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. मटका मोमो आपको पूरी दिल्ली में कहीं नहीं मिलेगा. मटका पिज़्ज़ा तो आपको मिल जाएगा, लेकिन मटका मोमो सिर्फ आपको लाजपत नगर और नेहरू प्लेस पर ही मिलेगा. कीमत इसकी फिलहाल मटके के मुताबिक रखी गई है. यानी एक मटके की कीमत ही 40 रुपए है, जिसे स्टूडेंट काफी पसंद करते हैं और काफी खाते भी है.
इसके अलावा खाने-पीने के मामले में दिल्ली का कमला नेहरू नगर भी काफी मशहूर है. कमला नेहरू नगर में सबसे ज्यादा स्टूडेंट्स के लिए दही भल्ले, दही चाट, पापड़ी, टिक्की और गोलगप्पे से लेकर आपको पिज़्ज़ा, बर्गर, रोडसाइड फूड स्ट्रीट, फूड चाऊमीन और मोमो सब कुछ मिलेगा. सबकी कीमत भी यहां पर काफी सस्ती रखी गई है. हालांकि यहां का चाट थोड़ा महंगा है लगभग 50 रूपये के ऊपर है लेकिन बाकी खाने पीने के आइटम यहां पर काफी सस्ते रखे गए हैं. ताकि स्टूडेंट्स और जो लोग भी यहां पर आए वह यहां के स्वाद को बिना चखे ना जा सके.
इसके अलावा दिल्ली में चांदनी चौक और पहाड़गंज सस्ते खाने के लिए काफी मशहूर है. चांदनी चौक में नटराज की चाट हो या फिर यहां के गोलगप्पे या फिर यहां की मिठाइयां सब का स्वाद शानदार है. पहाड़गंज जहां पर आपको सस्ते रेस्टोरेंट मिलेंगे. सस्ती थालियां मिलेगी. यहां पर थाली मात्र 100 रुपए से शुरू हो जाती है, जिसमें आपको भरपेट खाना मिलता है. चांदनी चौक और पहाड़गंज खाने पीने के मामले में काफी मशहूर है और पर्यटक हो या फिर दिल्ली के लोकल लोग जब उनको स्वाद लेना होता है तो वो लोग इन दो जगहों पर ही जाते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
इसके अलावा खाने-पीने के मामले में दिल्ली का कनॉट प्लेस भी पीछे नहीं है. कनॉट प्लेस भी ऐसी जगह है. जहां पर आपको बड़े-बड़े रेस्टोरेंट मिलेंगे तो वहीं छोटे रेस्टोरेंट भी मिलेंगे. साउथ इंडियन, कॉन्टिनेंटल, नॉर्थ इंडियन के साथ ही आपको यहां पर लखनवी जायका और देशभर के कोने-कोने का स्वाद मिलता है. यहां के साउथ इंडियन रेस्टोरेंट बड़े ही कमाल के स्वाद रखते हैं. इसीलिए अगर आप दिल्ली आ रहे हैं और यहां का खाना पीना देखना चाहते हैं या उसका स्वाद लेना चाहते हैं तो कनॉट प्लेस भी बेस्ट प्लेस है.
इसके अलावा अगर आप फास्ट फूड और अवधी खाना काफी पसंद करते हैं तो आप जमा मस्जिद भी जा सकते हैं. जामा मस्जिद के ठीक पीछे बहुत पुराना मार्केट है. जहां का खाना पीना काफी मशहूर है. यहां पर आज भी मुगलों के वक्त के काफी फूड आइटम यहां पर आपको मिल जाएंगे. अगर आप अवधि या मुगलई खाना पसंद करते हैं तो जामा मस्जिद जरूर जाएं. जामा मस्जिद ने अनोखे स्वाद के लिए जाना जाता है. जामा मस्जिद के पास का जो मार्केट है. वह खाने-पीने के लिए विदेशी पर्यटकों के बीच में भी काफी मशहूर है. विदेशी पर्यटक भी यहां पर खूब आते हैं.
ऐसे में अगर आप भी खाने पीने के हैं शौकीन तो आप दिल्ली के इन जगहों पर जा सकते हैं. जैसे चांदनी चौक, कमला नेहरू नगर, नेहरू प्लेस, कनॉट प्लेस, लाजपत नगर और दिल्ली के पराठे वाली गली, जमा मस्जिद के पास का मार्केट, पहाड़गंज समेत आप दिल्ली के सदर बाजार भी जा सकते हैं. क्योंकि यह जगह काफी पुरानी है. इन सभी जगहों पर खाने के बहुत आइटम हैं, जो अनलिमिटेड आइटम यहां पर आपको मिलेंगे उनके वैरायटी भी अनलिमिटेड मिलेगी और कीमत भी कहीं पर सस्ती तो कहीं -कहीं पर कम है. यानी कुल मिलाकर आपकी पॉकेट पर ज्यादा आसान नहीं पड़ेगा.
