Money Plant Growing Tips: घर की खिड़की, बालकनी या कमरे के किसी कोने में रखा मनी प्लांट अक्सर बिना ज्यादा मेहनत के भी हरा-भरा नजर आता है. यही वजह है कि इसे घर में लगाने वाले लोगों की संख्या काफी ज्यादा है, लेकिन कभी-कभी महीनों तक पानी देने और देखभाल करने के बाद भी इसकी बेल आगे नहीं बढ़ती. नई पत्तियां आती हैं, मगर उनकी रफ्तार बेहद धीमी रहती है. ऐसे में ज्यादातर लोग पानी की मात्रा बढ़ा देते हैं, जबकि समस्या कहीं और हो सकती है. मनी प्लांट की अच्छी ग्रोथ के लिए सही रोशनी, पानी, मिट्टी, पोषण और तापमान का संतुलन जरूरी है.
अगर आपके घर का मनी प्लांट भी रुकी हुई बेल जैसा नजर आ रहा है, तो कुछ छोटी-छोटी गलतियां इसकी वजह हो सकती हैं. अच्छी बात यह है कि इन्हें ठीक करना मुश्किल नहीं है. सही जगह और थोड़ी नियमित देखभाल से पौधे में नई पत्तियां और शाखाएं तेजी से निकल सकती हैं.
मनी प्लांट की ग्रोथ बढ़ाने के 7 आसान तरीके
1. तेज धूप से बचाएं, लेकिन रोशनी भरपूर दें: मनी प्लांट को रोशनी पसंद है, लेकिन दोपहर की तेज और सीधी धूप इसके लिए परेशानी खड़ी कर सकती है. ज्यादा धूप में पत्तियों पर भूरे या पीले निशान पड़ सकते हैं. इसलिए पौधे को ऐसी जगह रखें जहां दिनभर अच्छी प्राकृतिक रोशनी आती हो. खिड़की के पास की जगह इसके लिए अच्छी रहती है. बहुत कम रोशनी मिलने पर बेल लंबी तो हो सकती है, लेकिन पत्तियों के बीच दूरी बढ़ने लगती है.
2. रोज पानी डालना बंद करें
मनी प्लांट को रोज पानी देना जरूरी नहीं है. यही गलती कई घरों में इसकी धीमी ग्रोथ का कारण बन जाती है. लगातार गीली मिट्टी से जड़ों में सड़न का खतरा बढ़ सकता है. पानी देने से पहले उंगली से मिट्टी की ऊपरी परत जांच लें, अगर मिट्टी सूखी महसूस हो, तभी पानी दें. गमले में नीचे पानी निकलने के लिए छेद जरूर होने चाहिए. पीली पत्तियां और मिट्टी से लगातार सीलन की गंध ज्यादा पानी का संकेत हो सकती है.
3. समय-समय पर हल्की खाद दें
पानी और रोशनी के साथ पौधे को पोषण भी चाहिए. खासकर ग्रोथ के मौसम में हल्की मात्रा में लिक्विड फर्टिलाइजर दिया जा सकता है. सामान्य तौर पर 4 से 6 हफ्ते के अंतर पर खाद देना पर्याप्त हो सकता है. यहां ज्यादा खाद डालने की गलती न करें. जरूरत से ज्यादा फर्टिलाइजर जड़ों को नुकसान पहुंचा सकता है.
(इमेज AI)
4. जड़ें भर गई हों तो गमला बदलें
कई बार ऊपर से पौधा ठीक दिखता है, लेकिन गमले के अंदर उसकी जड़ों के लिए जगह कम पड़ जाती है, अगर जड़ें नीचे के छेद से बाहर आने लगें या मिट्टी में जड़ों का जाल बहुत ज्यादा दिखाई दे, तो पौधे को थोड़े बड़े गमले में शिफ्ट किया जा सकता है. बहुत बड़ा गमला लेने के बजाय पुराने गमले से थोड़ा बड़ा गमला चुनें. मिट्टी में पानी रुकना नहीं चाहिए.
5. बेल को सहारा देकर ऊपर चढ़ाएं
मनी प्लांट स्वाभाविक रूप से चढ़ने वाला पौधा है, अगर आप इसकी बेल को केवल नीचे लटकने देते हैं, तो इसका लुक अलग रहेगा. घनी और आकर्षक ग्रोथ के लिए कॉयर पोल, मॉस पोल या किसी मजबूत सहारे का इस्तेमाल किया जा सकता है. बेल को धीरे-धीरे सहारे पर चढ़ाने से पौधे को ऊपर बढ़ने की दिशा मिलती है.
6. AC की सीधी हवा से बचाएं
मनी प्लांट को अचानक बदलते तापमान और लगातार ठंडी हवा वाली जगह पसंद नहीं होती. इसलिए इसे AC के ठीक सामने, हीटर के पास या ऐसी खिड़की पर न रखें जहां लगातार तेज हवा आती हो. कमरे का सामान्य तापमान और हल्की नमी पौधे के लिए बेहतर माहौल बना सकती है.
View this post on Instagram
