घर में बिखरा था सामान, गायब थे गहने… दिल्ली पुलिस ने कुछ ही घंटों में सुलझाई बुजुर्ग की हत्या की गुत्थी

होमताजा खबरDelhi

दिल्ली पुलिस ने कुछ ही घंटों में सुलझाई बुजुर्ग की हत्या की गुत्थी

Last Updated:

दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-3 में 60 वर्षीय बुजुर्ग राकेश खन्ना की बेरहमी से हत्या कर लूटपाट की खौफनाक वारदात सामने आई है. मामले की जांच में जुटी पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए मृतक की साली की बेटी 24 वर्षीय सिमरन और उसके दो साथियों को दबोच लिया है. लालच में अंधी हुई रिश्ते की भांजी ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर बुजुर्ग की जान ली और घर में रखे जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गई थी.

डीसीपी शशांक जायसवाल की टीम ने बुजुर्ग मर्डर केस में 3 आरोपी पकड़े हैं. (फाइल फोटो)

नई दिल्ली/प्रेम सिंह चौहान. दिल्ली के रोहिणी इलाके में 60 वर्षीय राकेश खन्ना की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस के मुताबिक, मृतक की साली की बेटी 24 वर्षीय सिमरन ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया और घर से नगदी व जेवर लेकर फरार हो गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए DCP रोहिणी शशांक जायसवाल ने जांच की कमान संभाली और पुलिस टीम को आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए.

पुलिस ने महज कुछ ही घंटों में ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाते हुए सिमरन समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. रोहिणी सेक्टर-3 में राकेश खन्ना का शव उनके घर से बरामद हुआ था. घर का सामान बिखरा हुआ था और मोबाइल फोन, नगदी व जेवर भी गायब मिले. शुरुआत में मामला लूट के दौरान हत्या का लगा.

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी जांच और करीबियों से पूछताछ शुरू की. जांच के दौरान सामने आया कि वारदात में किसी परिचित का हाथ हो सकता है. इसके बाद पुलिस ने मृतक की रिश्तेदार सिमरन और उसके साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हो गया.

रोहिणी जिले के DCP शशांक जायसवाल की मॉनिटरिंग में रोहिणी पुलिस ने महज कुछ ही घंटों में ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पैसों और जेवरात के लालच में इस वारदात को अंजाम दिया.

फिलहाल पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है और हत्या से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है. राकेश खन्ना की मौत किस तरीके से हुई, इसका स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा. पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर मामले की आगे की जांच में जुटी है.

About the Author

राकेश रंजन कुमार

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *