Last Updated:
अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मैच में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका मिला था. वैभव की जगह संजू सैमसन मैदान पर उतरे थे. वैभव को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिलने से सिर्फ फैंस ही नहीं, पूर्व क्रिकेटर के श्रीकांत भी काफी हैरान थे. सिर्फ इतना ही नहीं, श्रीकांत की वाइफ तो चिल्लाने लगी थीं.
ओपनर बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी
नई दिल्ली: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का जादू क्रिकेट फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है. फैंस हर मैच में वैभव की तूफानी बल्लेबाजी का रोमांच देखना चाहते हैं. इस समय वैभव अफगानिस्तान के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल हैं. हालांकि, उन्हें सीरीज के पहले मैच में खेलने का मौका नहीं मिला, जिससे फैंस काफी निराश नजर आए. सिर्फ फैंस ही नहीं, कुछ पूर्व क्रिकेटरों ने भी वैभव को प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं दिए जाने से हैरान जताई.
ऐसे ही एक पूर्व क्रिकेटर कृष्णम्माचारी श्रीकांत हैं, जो वैभव के जबरा फैन बन गए हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 में वैभव के नहीं होने से उन्होंने मैच देखना छोड़ दिया. के श्रीकांत ने बताया कि, “कल, चूंकि सूर्यवंशी नहीं खेले इसलिए हमने एक फिल्म देखना शुरू कर दिया. मेरी पत्नी चिल्ला रही थीं कि सूर्यवंशी क्यों नहीं खेल रहे हैं और इस बात पर बहस करने लगीं कि जो खिलाड़ी पिछले मैच में प्लेयर ऑफ द मैच था, वह नहीं खेल रहा है. यहां तक कि मेरी पत्नी भी उनके बाहर किए जाने पर सवाल उठा रही हैं.”
क्या वैभव सूर्यवंशी के साथ गलत हो रहा है?
के श्रीकांत ने भारतीय टीम मैनेजमेंट पर सवाल उठाते हुए कहा, “आप वैभव सूर्यवंशी के साथ गलत कर रहे हैं. अब अगर वह अगला मैच खेलता है तो उनके मन में यह शंका रहेगी कि रन नहीं बनाने पर क्या उन्हें फिर बाहर कर दिया जाएगा. आप गलत संदेश दे रहे हैं और सभी खिलाड़ियों के मन में संदेह पैदा कर रहे हैं. सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी, टी20, इंडिया-ए और आईपीएल, हर स्तर पर रन बनाए हैं. आपको उन्हें बढ़ावा देना चाहिए.”
पहले टी20 में संजू सैमसन रहे फ्लॉप
वैभव सूर्यवंशी की जगह मौका पाने वाले संजू सैमसन अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 में बुरी तरह से फ्लॉप रहे. संजू सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हो गए. हालांकि, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने दमदार बल्लेबाजी की, जिससे टीम ने इंडिया ने मैच को आसानी से अपने नाम कर लिया. ऐसे में मंगवार, 15 सितंबर को दूसरे टी20 में ये देखना रोचक होगा कि क्या वैभव को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाता है फिर मैनेजमेंट संजू को फिर से मौका देना चाहता है.
About the Author
जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…
और पढ़ें
